उज्जैन में एक तरफ बस की चपेट में आने से मासूम की मौत, दूसरी तरफ शख्स ने जहर खाकर दी जान

bhopal news

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) में दो अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम और एक युवक की मौत हो गई है। मासूम की मौत बस की चपेट में आने की वजह से हुई जबकि युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों ही मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 12 साल का मासूम अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। जिस बस से यह आए थे उसी से यह दुर्घटना का शिकार हुए हैं। घटना में बच्चे के साथ उसकी मां भी बस की चपेट में आई। बच्चे ने तो मौके पर दम तोड़ दिया लेकिन मां घायल हुई है।

Must Read- Indore: 12वीं की स्टूडेंट ने की आत्महत्या, दो साल से डिप्रेशन का थी शिकार

घटना शहर के बेगमबाग इलाके की है जहां पर इमरान ट्रैवल्स की बस बारात लेकर वापस लौटी थी। बच्चा बस से उतर कर शादी वाले घर की तरफ जा रहा था तभी चालक ने बस चला दी जिसकी चपेट में बच्चा और मां आ गए। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और महिला को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

बच्चा अपने परिजनों के साथ शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान से आया था, लेकिन दुर्घटना का शिकार हो गया। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और वह अपने मूल निवास के लिए रवाना हो गए हैं। मामले में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Must Read- लकी ड्रॉ के नाम पर युवक से हुई 4 लाख की धोखाधड़ी, आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस

वहीं दूसरे मामले में युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। यह ऑटो चलाता था और दो लोगों के बीच चल रहे झगड़े में बीच बचाव करने के दौरान जब एक व्यक्ति ने इसे थप्पड़ मार दिया, तो इसने यह खतरनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक नानाखेड़ा से सांची पार्लर के संचालक और अन्य लोगों के बीच चल रहे झगड़े में बीच-बचाव करने के लिए पहुंचा था।

चालक जब इन लोगों को समझाने पहुंचा तो सांची पार्लर के संचालक ने उसे ही थप्पड़ मार दिया। इससे परेशान होकर व्यक्ति ने सांची पार्लर के बाहर जहर खा लिया और अपनी बेटी को फोन कर इस बात की जानकारी दी। मृतक की बेटी जब वहां पहुंची तो वह उल्टियां कर रहा था। जिसके बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ अपने पिता को अस्पताल लेकर पहुंची जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मामले में परिवार ने सांची पार्लर के संचालक पर मृतक को जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews