Ujjain News: नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्तों ने लड़की की करवाई जबरन शादी, पुलिस ने दर्ज किया केस, पढ़े पूरा मामला

Ujjain News: नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्तों ने लड़की की करवाई जबरन शादी, पुलिस ने दर्ज किया केस, पढ़े पूरा मामला

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक अजीब मामला सामने आया है जहाँ एक लड़की द्वारा कुछ लड़को पर जबरन शादी करने का आरोप लगाया गया है। दरअसल जानकारी में सामने आया है की जिन लड़को पर आरोप लगाए गए है वह सब लड़की के जान पहचान वाले है। लड़की के अनुसार उसे नशीला पदार्थ खिलाकर लड़को ने जबरन शादी की है। मामला करीब छह दिन पुराना बताया जा रहा है जिसमे अब शिकायत दर्ज करवाई गई है।

जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन के थाना माकड़ौन स्थित ग्राम डेलची का बताया जा रहा है। दरअसल यहां रहने वाली एक लड़की ने उसके ही कुछ जान पहचान वाले युवको पर मामला दर्ज कराया है। मामले में उसका कहना है की उसे युवको द्वारा जबरन नशीला पदार्थ खिलाया गया और एक युवक के साथ उसकी शादी कराई गई है। सूचना के मुताबिक युवती उज्जैन में नर्सिंग कालेज की छात्रा है।

दोस्तों ने नशीला पदार्थ पिलाया :

दरअसल बुधवार शाम को एक 19 वर्षीय युवती ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर उज्जैन के माधव नगर थाने में युवकों को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस को जानकारी देते हुए युवती ने बताया की वह 17 फरवरी को पैदल कॉलेज आई थी और फ्रीगंज की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक दोस्त उसे मिला जिसने उससे कहा कि उसके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद उसके साथ युवती टॉवर तक चले गई। लेकिन यहां पहले से सुभाष, प्रमिला, अर्जुन, लाला, रवि और निर्मल मौजूद थे। उसी समय एक दोस्त ने पीने के लिये युवती को पानी दिया जिसमें दोस्तों ने नशीला पदार्थ मिला रखा था।

लड़की को सभी लोग चिंतामण मंदिर ले गए:

वहीं आगे जानकारी देते हुए लड़की ने कहा की नशीला पदार्थ पीने के बाद युवती बेहोश हो गई और जब लड़की को होश आया तो उसने साडी पहनी हुई थी ,और उसकी मांग में सिंदूर भरा हुआ था। जानकारी में सामने आया है की लड़की को सभी लोग चिंतामण मंदिर ले गए थे जहां एक कमरे में सहेली प्रेमिला ने उसे साड़ी पहनाई और उसके बाद गले में फूलों की माला भी पहनाई। जानकारी के मुताबिक उक्त दोस्तों ने युवती की अर्जुन पिता भागीरथ 23 वर्ष निवासी डेलची के साथ शादी करा दी और वीडियो भी बना लिए।

मामले की अधिक जानकारी देते हुए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना 17 फरवरी की बताई जा रही है। घटना के बाद युवती काफी डरी हुई थी। जिसके चलते उसने आत्महत्या की कोशिश भी की है। हालांकि 21 फरवरी को युवती ने सात लोगों के मामले में प्रकरण दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews