उज्जैन: शहर के सभी 9 जोन में आएगा पेपर लेस बिजली बिल, ऑनलाइन किया जा सकेगा भुगतान

उज्जैन: शहर के सभी 9 जोन में आएगा पेपर लेस बिजली बिल, ऑनलाइन किया जा सकेगा भुगतान

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। डिजिटलीकरण की इस दुनिया में अब हर चीज को डिजिटल तरीके से करने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। अब उज्जैन (Ujjain) की बिजली कंपनी ने भी सब कुछ डिजिटल करने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। अब फ्रीगंज सहित पुराने शहर के सभी 9 जोन पर पेपर लेस बिलिंग (Paperless Billing) होने वाली है। इसका मतलब यह है कि अब उपभोक्ताओं को बिजली का प्रिंटेड बिल नहीं दिया जाएगा बल्कि उनके मोबाइल पर बिल की डिटेल भेज दी जाएगी। लोग ऑनलाइन या फिर कार्यालय पर जाकर इस बिल को जमा कर सकते हैं।

पेपरलेस वर्क को बढ़ावा मिले इसीलिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। कार्यालय स्तर पर कंपनी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर एकत्रित कर चुकी है और सभी कनेक्शनों के नंबर जुटाने का काम किया जा रहा है। सभी कार्यालयों पर एक साथ यह सुविधा लागू की जा रही है।

Must Read- टीचर की निंदनीय हरकत, बच्चों के सामने बोतल खोल पीने लगा शराब, हुआ सस्पेंड 

बता दें कि चार विद्युत वितरण केंद्रों पर यह व्यवस्था लागू भी कर दी गई है। पेपरलेस बिलिंग के तहत लगभग 27 लाख उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल भेजा जाएगा। इससे लोगों का बिल आने का इंतजार भी खत्म होगा साथ ही कंपनी के स्टाफ को बचत भी होगी। इस पेपर लेस बिल को भरने के लिए उपभोक्ताओं को 10 दिन का समय दिया जाएगा। बिलिंग सॉफ्टवेयर में रीडिंग डालते ही बिल जनरेट हो जाएगा।

पेपर लेस बिलिंग के फायदे

इससे समय की बचत होगी। उपभोक्ताओं को बिल आने का इंतजार नहीं करना होगा। सही समयावधि में रीडिंग होगी और वास्तविक बिल आ सकेगा। बिल की राशि जमा करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

इस मामले में जिले के बिजली कंपनी एसई का कहना है कि सभी नौ जोन पर पेपर लेस बिलिंग की जाएगी। उपभोक्ताओं को ईमेल आईडी और मैसेज पर बिल भेजा जाएगा। जिसे वो ऑनलाइन या कंपनी ऑफिस पर जमा कर सकेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews