उज्जैन: तेज रफ्तार ने ली शिक्षिका की जान, ट्रक के नीचे दबा क्लीनर, ड्राइवर फरार

MP News, accident

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) के नरवर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूल शिक्षिका की जान ले ली। हादसा इतना भयानक था कि शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ने मौके से फरार होने की कोशिश की लेकिन संतुलन बिगड़ जाने की वजह से ट्रक पलटी खा गया और क्लीनर ट्रक के नीचे दब गया।

घटना नरवर थाना क्षेत्र के दताना गांव के पास देवास से उज्जैन आने वाले मार्ग की है, यहां पर आलोक इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका अस्ना जबीन अपने घर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतका के पति की डेढ़ वर्ष पूर्व ही मौत हो गई है और उनकी तीन बेटियां और 2 साल का एक बेटा है। वो रोजाना बस से आना-जाना करती थी लेकिन आज कुछ काम होने की वजह से निजी वाहन से जा रही थी और हादसे का शिकार हो गई।

Must Read- उन्नाव: 169 रुपए की मूर्तियां जमीन में गाड़ किया गया भगवान प्रकट होने का दावा, ऐसे खुला बाप बेटे की साजिश का राज

घटना के बाद ड्राइवर भागने के प्रयास में था लेकिन ट्रक पलटने की वजह से क्लीनर उसके नीचे आ गया और ट्रक का सारा पशु आहार सड़क पर बिखर गया। इसके बाद भी ड्राइवर मौके से फरार हो गया और क्लीनर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर गांव पगारा उन्हेंल का निवासी है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। क्लीनर का भी उपचार किया जा रहा है। सभी लोगों की पहचान हो गई है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews