
उज्जैन,डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन जनपद पंचायत चुनाव (Ujjain Janpad Panchayat Election) में कांग्रेस अध्यक्ष बनने और भाजपा की हार के बाद उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Higher Education Minister Mohan Yadav) पहुंचे। जनपद पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस की भाजपाई सहित कांग्रेसियों से धक्कामुक्की हुई। इस दौरान BJP कार्यकर्ता बेरिकेटिंग तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद जनपद में मंत्री मोहन यादव सहित बीजेपी नेता धरने पर बैठ गए। उच्च शिक्षा मंत्री के सामने भाजपाइयों ने एडीएम और पुलिसकर्मी को सुनाई खरी खोटी।

यह भी पढ़े…Gwalior को मिलेगा 40 करोड़ का विशेष पैकेज
बता दें कि जनपद पंचायत के अध्यक्ष चुनाव में रिजल्ट आने के बाद बड़ा बवाल मचा हुआ है। क्योंकि भाजपा के 4 सदस्य वोट नहीं कर पाए, इसको लेकर घमासान मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि परिणाम में कांग्रेस की महिला विद्या कुंवर जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीत चुकी है।
यह भी पढ़े…जबलपुर जिले की 4 जनपद पंचायतों में से 2 पर कांग्रेस, एक-एक पद पर भाजपा और निर्दलीय का कब्जा
[dgv_vimeo_video id=”734001832″]
इस घोषणा के बाद मौके पर आए मंत्री डॉ मोहन यादव ने एडीएम संतोष टैगोर को कहा की यह जो कुछ हुआ है, सब गलत हुआ है उसे बंद करो मैं इसका विरोध करता हूं, हम हमारे सदस्यों को वोट नहीं डलवा पाए हमारे लिए शर्म की बात है। हमारे वोटरों को वोट नही करने दिया अधिकारीयो ने ऐसा नही चलेगा। अभी सब तोड़ ताड़ डालेंगे आग लग जाएगी, यहां बिना शर्त माफी मांगे और वापस चुनाव कराएं।
[dgv_vimeo_video id=”734001391″]
