UPSC Result 2024: यूपीएससी में भोपाल के अयान जैन को मिली 16वीं रैंक, भाई IAS, पिता पुलिस से रिटायर्ड

upsc result

UPSC Result 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। भोपाल के अयान जैन ने भी यूपीएससी की परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता मुकेश जजाईं इंडियन पुलिस सर्विस से रिटायर्ड हैं। वहीं भाई भी आईएएस ऑफिसर और फिलहाल उज्जैन में SDM पद पर कार्यरत हैं।

अयान को तीसरे प्रयास में मिली सफलता

अयान ने तीसरे अटेम्पट में यूपीएससी सीएसई परीक्षा को क्रैक किया है। उनकी इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होनें ऑप्शनल सब्जेक्ट में गणित का चयन किया था। वह अपना पूरा ध्यान पढ़ाई के साथ-साथ रिवीजन पर लगाते थे।

मध्यप्रदेश से कुल 27 लोगों का हुआ चयन

यूपीएससी सीएसई का रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ है। कुल 1016 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। मध्यप्रदेश से 27 उम्मीदवारों  ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। वहीं भोपाल से 9 लोगों ने परीक्षा पास की है। इसमें से 6 पुरुष और 3 महिलायें हैं।

दो सगे भाइयों ने क्रैक की यूपीएससी परीक्षा

भोपाल के दो सगे भाइयों ने एक साथ यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की है। सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक हासिल हुई है। सचिन और समीर गोयल के पिता संजय गोयल भेल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। माँ डॉ संगीता शर्मा शिशु रोग विशेषज्ञ हैं।

भोपाल से इन लोगों का भी हुआ चयन

भोपाल की छाया सिंह ने 65वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता आईएएस छोटे सिंह हैं, जो राजस्व मण्डल ग्वालियर अपर आयुक्त पद पर पदस्थ हैं। भोपाल के अर्णव भण्डारी को 232वीं रैंक प्राप्त हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews