कुलपति ने सीएम के लिए खाली किया अपना बंगला, 15 दिन में रेनोवेट होकर सीएम हाउस में होगा तब्दील

कुलपति ने सीएम के लिए खाली किया अपना बंगला, 15 दिन में रेनोवेट होकर सीएम हाउस में होगा तब्दील

CM new House: सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बंगले का मौका मुआयना करने के बाद विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति का निवास अब सीएम हाउस में तब्दील होने जा रहा है। जिसके बाद आदेश होते ही विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय ने अपना सामान कुलसचिव के बंगले में शिफ्ट कर लिया है। जानकारी के अनुसार नए स्थान पर सुरक्षा उचित होने के साथ-साथ, इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव के ऑफिस कार्य के साथ विश्राम की सुविधा भी शामिल है। सीएम हाउस के बंगले में रहते हुए, उन्हें अपने अधिकारियों और स्टाफ के साथ विचार-विमर्श के लिए भी स्पेस दी गई है।

सीएम हाउस में तैयारियाँ शुरू

सीएम के नए निवास का रेनोवेशन भी शुरू हो चुका है, और इसमें आज की स्थिति में आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी। नए बंगले में कुल 8 कमरे, 1 हॉल, और 1 किचन होंगे, जिन्हें सीएम हाउस के तौर पर रूपांतरित किया जाएगा। इसके साथ ही, बंगले के पास बड़ा लॉन और बगीचा भी हैं, जो सीएम के आगामी विजय के दौरान उपयोग में आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन में पूरे बंगले का रेनोवेशन कर लिया जाएगा।

कुलपति का नया निवास कुलसचिव के बंगले में होगा

आदेश के बाद अब कुलपति का नया निवास कुलसचिव के बंगले में होगा जिसे पहले सीएम निवास बनाने का विचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोठी रोड स्थित कुलसचिव बंगले में कुलपति अब शिफ्ट होंगे। जिसके लिए उन्हें शिफ्ट करने की तैयारियाँ शुरू हो गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews