फ़िल्म शूटिंग के लिए इंदौर पहुंचे Vicky Kaushal ने खाये समोसे और जलेबी, फैंस के लिए की गई पोस्ट हुई वायरल

फ़िल्म शूटिंग के लिए इंदौर पहुंचे Vicky Kaushal ने खाये समोसे और जलेबी, फैंस के लिए की गई पोस्ट हुई वायरल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। उरी’ फेम बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) मंगलवार को अपनी अपकमिंग मूवी (Upcoming Movie) की शूटिंग (shooting) के लिए इंदौर (Indore) पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट (Indore Airport) पर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो अब खबरों में है। दरअसल, विक्की कौशल (Vicky kaushal) के बारे में सभी को पता है कि वो अपने फैंस का दिल कभी नही तोड़ते है और ये बात जगजाहिर है। लिहाजा, उनके आने की खबर पाते ही उनके फैंस बड़ी संख्या में उनकी एक झलक पाने के लिए इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट (Devi Ahilya Bai Holkar Airport of Indore) पहुंचे। जहां उन्होंने अपने फिटनेस को साइड में रख इंदौर की समोसे जलेबी का जमकर लुत्फ उठाया। अपनी फिटनेस को दरकिनार कर मिनी मुंबई याने इंदौर पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उनकी एक फीमेल फैन ने उन्हें समोसे और जलेबी लाकर दी, जिसे उन्होंने खाकर फैन को शुक्रिया अदा किया।

इतना ही नही विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह हाथ में समोसा पकड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”कहा था नहीं खा पाऊंगा पर रहा नहीं गया। ऐसे फैन के होने से बहुत खुशी हुई जो जानती है कि मुझे बहुत भूख लगी है। मम्मी पापा को बिना बताए एयरपोर्ट मिलने आ गई, साथ में समोसे-जलेबी लेकर। आंटी-अंकल गुस्सा मत कर ना अगर पढ़ ले तो। तुम्हें ढेर सारा प्यार। इंदौर के समोसे वैसे कमाल के हैं यार।”

विक्की कौशल इन दिनों इंदौर में अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म के नाम की अभी घोषणा नहीं हुई है। इस फिल्म विक्की के साथ मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा विक्की के पास ‘इमोर्टल अश्वत्थामा ‘ और ‘सरदार उधम सिंह’ जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं। फिलहाल, विक्की कौशल ने इंदौर में जो किया वो अब सोशल मीडिया की सुर्खियों में है और एक्टर विक्की कौशल के व्यवहार की सभी तारीफ करते नजर आ रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews