
इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश के औद्योगिक शहर इंदौर (Indore) से सामने आया एक रोचक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (viral video) हो रहा है। दरअसल इंदौर के राजकुमार ब्रिज पर सांप को मुंह में चूहा ले जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। नजारा देख सड़क पर वाहनों के चक्के थम गए। मामला राजकुमार ब्रिज का है जहां एक सांप को रेंगता देख चलते वाहन अचानक एक के बाद एक रुकने लगे और लोगों ने देखा कि एक सांप अपने मुंह में चूहे को दबाकर रेगंता हुआ अपने बिल में जाता दिखाई दे रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”640614149″]
कई लोगों ने सांप के इस करतब को कैमरे में कैद कर लिया। वहीं एक युवक ने सांप को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन सांप उसके हाथ नहीं आया। हालांकि इस तरह की घटना इंदौर में पहली नहीं है, इससे पहले भी सांप रोड पर आ चुके है और लोगों ने अपनी गाड़ियों को रोककर सांप को रास्ता दिया है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर लंबे सांप और चूंहे का वीडियो जमकर वायरल है।
[dgv_vimeo_video id=”640614960″]
ये भी पढ़ें- ट्रेन में नकली क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर धोखाधड़ी करने वालों का खुलासा, पूर्व BJP पार्षद समेत 4 गिरफ्तार
