मध्य प्रदेश मौसम अलर्ट: आज का ताजा अपडेट, 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, छाएंगे बादल, कोहरे-बूंदाबांदी के आसार

MP Weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में परिवर्तन के साथ कई शहरों में हल्के से मध्यम से कोहरा छाया रहा। फिलहाल 2 दिन मौसम के साफ और शुष्क बने रहने का अनुमान है, हालांकि आज रविवार के बाद से अगले तीन दिन कोहरे में कमी आएगी जिससे दिन व रात के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होगी।

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सोमवार को ग्वालियर ,दतिया , भिंड , रीवा, मऊगंज, सतना, मुरैना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घने से हल्का कोहरा छाया रह सकता है। फिलहाल एक दो दिन तक प्रदेश का मौसम ऐसे ही बना रहेगा।आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

16 को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक,  16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिससे आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे कीभी स्थिति निर्मित हो सकती है। 17 को आसमान में बादल रहने से बूंदाबांदी हो सकती है और 18जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा रहेगा जिससे कोल्ड डे भी हो सकता है।वही 19जनवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा, जिससे रात का तापमान लुढ़क सकता है।यदि उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी तो 20 जनवरी के बाद शीत लहर भी चल सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक,वर्तमान में कोई मजबूत सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उत्तर भारत के बीच में बना हुआ है, इसके असर से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिणी हो गया है, इस वजह से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल 2 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews