
mp weather alert today
एक के बाद एक सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर के चलते आगामी 15 अप्रैल तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ ओले गिरने के आसार है। आज शुक्रवार को 36 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान 40 से 60Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी-तेज हवा चलने की संभावना है। इधर, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
MP Weather Update Today : आज इन जिलों में बारिश के साथ आंधी-ओले का अलर्ट
- एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में मध्यम से तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है, वही जबलपुर, नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।
- शहडोल और उज्जैन संबभाग के जिलों में साथ ही भोपाल, विदिशा, राजगढ़ बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, झाबुआ,धार, इंदौर, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, जबलपुर, मंडला, दमोह, पन्ना और सागर जिले में बारिश के साथ ही तेज हवा चलने का येलो अलर्ट ।प्रदेश के लगभग सभी शहरों में अभी दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम बना रहने की संभावना है।
- बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्ना में बारिश ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने के लिए रेड अलर्ट ।इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटा या इससे अधिक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। फिलहाल अगले 4 दिन तक आंधी, बारिश और ओले का यह दौर जारी रह सकता है।
एक साथ 5 मौसम प्रणालियां सक्रिय
- मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी ईरान के आसपास चक्रवात के रूप में सक्रिय है। पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मौजूद है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
- गुजरात होते हुए कर्नाटक तक एक द्रोणिका और मराठवाड़ा और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन 5 मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी आ रही है, जिससे बादल छाए हुए है और बारिश के साथ ओले की संभावना बनी हुई है।
अगले 3 दिन तक इन जिलों में बारिश/आंधी का पूर्वानुमान
- 13 अप्रैल को विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह , सागर भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, और पांढुर्णा जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी, बारिश , ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना।
- 14 अप्रैल को बैतूल, रतलाम, उज्जैन, अनुपपुर और डिंडोरी, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, छतरपुर और पांढुर्णा जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी, बारिश और आकाश से बिजली गिरने की संभावना।
- 15 अप्रैल को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, भिंड रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़, मैहर और पांढुर्णा जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से आंधी, बारिश और आकाश से बिजली गिरने की संभावना।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

