27 दिसंबर को होगा कांग्रेस के युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन, पार्टी के दिग्गज नेता होंगे शामिल

27 दिसंबर को होगा कांग्रेस के युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन, पार्टी के दिग्गज नेता होंगे शामिल

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। 18 दिसंबर को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस (Madhya Pradesh Youth Congress) का चुनाव संपन्न (Election Concluded) हुआ जिसमें विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuria) को युवा प्रदेश अध्यक्ष (youth state president) चुना गया। वही अब कांग्रेस 27 दिसंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। कांग्रेस के युवा समागम कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी (National President Srinivas BV) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्देश्य कांग्रेस की रीति नीति और विचारधाराओं से नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी और तमाम सदस्यों को अवगत कराना है। इस आयोजन में प्रदेशभर से नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भोपाल स्थित पीसीसी ऑफिस पहुंचेंगे।पूरा कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा। कांग्रेस की रणनीति, रीति-नीति से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी द्वारा अवगत कराया जाएगा।

ये भी पढ़े- कांग्रेस के ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा जाने को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बड़ी बात

10,11,12 दिसंबर को युवा कांग्रेस के चुनाव संपन्न होने के बाद 18 दिसंबर को इलेक्शन का नतीजा घोषित किया गया था, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया के पुत्र विक्रांत भूरिया को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। युवा कांग्रेस चुनाव में चार उपाध्यक्ष और छह सचिव चुने गए हैं।27 दिसंबर को होने वाले युवा समागम कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

युवा समागम कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्य रहे पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक को भी आमंत्रित किया गया है। 15 महीने के लिए प्रदेश में रही कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, तरुण भनोट, उमंग सिंगार, प्रवीण पाठक जैसे कांग्रेस नेतृत्व बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़े- मप्र युवा कांग्रेस चुनाव : विक्रांत भूरिया का एक्शन- उमंग शर्मा और हर्षित सिंघई का निर्वाचन रद्द

आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका को लेकर भी आयोजन में बताया जाएगा। समागम में बताया जाएगा कि नगरीय निकाय के चुनाव में युवा कांग्रेस के सदस्यों को मौका दिया जाएगा या नहीं और कांग्रेस का नगरीय निकाय चुनाव में परचम लरहाने के लिए युवा कांग्रेस के सदस्यों को किस तरह से काम करना होगा इन सब विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews