Indore Crime News : इंदौर में युवक की दिनदहाड़े हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू

indore crime news

Indore Crime News : इंदौर में हत्या के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन बदमाशों द्वारा किसी न किसी वारदात को अंजाम देने की खबरें सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में एक और मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि इंदौर के एक युवक को कुछ बदमाशों ने दौड़ा दौड़कर चाकू से हमला किया और उसकी हत्या कर दी।

ये मामला शहर के गांधी नगर क्षेत्र के सिद्धार्थ नजर का है। यहां रहने वाले एक युवक की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बदमाश युवक को दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देख के लोग हैरान रह गए। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 8 से 10 बदमाश एक युवक के पीछे भाग रहे हैं। युवक आगे आगे भागता नजर आ रहा है।

बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला किया। हमले के बाद युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान युवक की मृत घोषित कर दिया गया। अभी इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट चुकी हैं। बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी युवक की कोई पहचान नहीं सामने आई है लेकिन पुलिस जल्द ही युवक की पहचान निकालने में लगी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews