Indore Murder Case : चंदन नगर में युवक की हत्या, मृतक पर कई प्रकरण थे दर्ज

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Indore Murder Case : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के एक युवक की हत्या हो गई। दरअसल, चंदन नगर दसवीं गली आम वाला रोड पर सुबह चार बजे इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। मृतक युवक का नाम टोनी था।

मृतक पर अब तक कई आपराधिक प्रकरण थानों में दर्ज है। जिस युवक की हत्या की गई है वो लोहारपट्टी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक की हत्या जुआ और पुरानी रंजिश के चलते की गई है। अभी मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जा सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”837878410″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews