Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी ने BJP और PM Modi पर साधा निशाना, बोलीं- मेरे पिता को विरासत में शहादत की भावना मिली

ग्वालियर चंबल अंचल की ग्वालियर , मुरैना , भिंड और गुना लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होना है, 2019 में भाजपा ने चारों सीटें जीती थी, भाजपा इस बार भी क्लीन स्वीप करने का दावा कर रही है उधर कांग्रेस भी पूरी ताकत लगा रही है कि ग्वालियर चंबल की सीटों पर कब्ज़ा किया जाये, हालाँकि इस बार मुकाबला किसी भी दल के लिए आसान नहीं है ।
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा, इस चरण में ग्वालियर चंबल अंचल की चारों सीटों ग्वालियर, भिंड मुरैना और गुना सीट पर भी मतदान होगा, अभी ये सीटें भाजपा के कब्जे में हैं जिसमें सेंध लगाने की कांग्रेस पूरी कोशिश कर रही है, इसी कोशिश को मजबूत करने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुरैना पहुंची, उन्होंने मंच से भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

देरी से पहुंचने के लिए प्रियंका गांधी ने मांगी माफ़ी 

मुरैना पहुंची प्रियंका गांधी ने देरी से पहुंचने के लिए माफ़ी मांगी, वे करीब तीन घंटे देरी से पहुंची थी, उन्होंने राम जानकी और पटिया वाले बाबा की जय का जयकारा लगाकर भाषण की शुरुआत की, पार्टी प्रत्याशी नीटू सिकरवार के लिए वोट अपील करने पहुंचीं प्रियंका यहाँ इमोशनल और प्रेक्टिकल दोनों दिखाई दी , उन्होंने कहा कि मुरैना वीरों की भूमि है आप सरहद पर अपने बेटों को देश की हिफाजत के लिए भेजते है लेकिन याद रखिये देश की हिफाजत की जिम्मेदारी आपकी भी है , ये जिम्मेदारी आपके वोट की है इसे आपको पूरी जिम्मेदारी से निभाना है।

मोदी की सरकार की योजनाओं को लिया निशाने पर

प्रियंका गांधी ने मोदी पीएम मोदी और उनकी सरकार की उन योजनाओं का जिक्र किया जो कांग्रेस हमेशा से करती आई है, प्रियंका ने नोटबंदी, जीएसटी, कृषि कानून की बात की और समझाया कि कैसे मोदी सरकार ने आपको 10 साल में ठगा है, महंगाई , बेरोजगारी, अग्निवीर पर प्रियंका ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया , उन्होंने कहा कि मोदी जी को आपकी चिंता नहीं है अपने खरबपति मित्रों की चिंता है इसीलिए तो उन्होंने अप पर टैक्स लगाया लेकिन खरबपतियों का टैक्स नहीं बढ़ाया उल्का उनका 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ़ कर दिया।

विरासत कानून को लेकर कसा तंज  

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम आज कल कहते हैं कि कांग्रेस की सरकार आयेगी तो एक्सरे मशीन लेकर आयेगी आपके घर की तलाशी लेगी सोना चांदी, मंगलसूत्र छीन लेगी, उन्होंने मेरे पिता को देश द्रोही कहा उनके लिए कहा कि राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी की संपत्ति के लिए विरासत कानून हटा दिया और अब फिर से लाना चाहते हैं।

इमोशनल हुई प्रियंका, कहा मैं समझती हूँ शहादत का दर्द 

प्रियंका ने कहा कि मैं जब 19 साल की थी तब मैं अपने पिता के टुकड़े लेकर आई थी मेरी माँ का मंगलसूत्र देश पर कुर्बान हुआ है, मैं तब देश पर बहुत नाराज थी लेकिन आज जब मैं 52 साल की हूँ तब समझ आया कि हम जिनसे प्यार करते हैं उनसे ही नाराज होते हैं, मैं समझती हूँ शहादत का मतलब यहाँ के बहुत से बेटों ने भी बहुत शहादत दी है वो दर्द का अहसास मुझे है।

पीएम मोदी पर हमला, विरासत में हमें शहादत की भावना  मिली है धन दौलत नहीं 

प्रियंका गांधी ने बरसते हुए कहा कि अरे पीएम मोदी को मेरे परिवार को विरासत में धन दौलत नहीं विरासत में शहादत की भावना मिली है , मेरी दादी, मेरे पिता ने इस देश के लिए क़ुरबानी दी है हमारे दिल में देश प्रेम की भावना है लेकिन आपको केवल परिवारवाद दिखाई देता है।

धर्म के नाम पर किये जा रहे हमलों का दिया जवाब 

प्रियंका गांधी ने कहा कि धर्म एक नाम पर भी हम पर अटैक करते हैं, इस देश में रहने वाला हर व्यक्ति धार्मिक है, मेरी दादी इंदिरा गांधी का अलग से एक कमरा था जिसमें मंदिर था उन्होंने मुझे पूजा करना सिखाया, पिता राजीव गांधी के साथ मैं मदिर जाती थी, हिदू धर्म सत्य है हम सब सत्यमेव जयते का पालन करते हैं, कांग्रेस पार्टी तो हिन्दू धर्म के आधार पर ही बनी और महात्मा गांधी  ने सत्य और अहिंसा के ताकत से ही दश को आजाद कराया , इसलिए आप जागरूक हो जाओ , भाजपा में नेता आएंगे आपको अपनी बातों में उल्झायेंगे लेकिन आप समझदारी से सोच समझकर वोट उसी को देना जिसपर आपको भरोसा हो, जो आपके लिए हजारों किलोमीटर पैदल चल सका हो जो आपके दुःख दर्द समझता हो जो आपके लिए रोजगार की गारंटी लाया हो।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews