प्रदेश में अब तक 125 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे, 16 अक्टूबर है आखिरी तारीख

चुनाव आयोग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव (By-election In Madhya Pradesh) के लिए नामांकन पत्र (Enrollment Letter) भरने का क्रम जारी है। अब तक 125 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भर दिए हैं। नामांकन 16 अक्टूबर तक जमा किया जाना है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (Chief Election Officer) के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा उप निर्वाचन के अंतर्गत प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को 69 उम्मीदवारों के 94 नाम निर्देशन-पत्र जमा किये गये। इस प्रकार अब तक कुल 125 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किये हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन-पत्र 16 अक्टूबर तक जमा होंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 17 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक होगी। मतदान तीन नवम्बर और मतगणना 10 नवम्बर को होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews