इन सीटों पर कांग्रेस ने की रिपोलिंग की मांग, कमलनाथ बोले, 10 तारीख को पूरे देश में गूंजेगी मप्र की आवाज

कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर उपचुनाव (Byelection) के लिए मतदान समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) का बड़ा बयान सामने आया है| कमलनाथ ने कहा हमने सुमावली और मेहगांव की रिपोलिंग की मांग की है, हमें पहले से अंदेशा था कि वहां वोटिंग प्रभावित होगी|

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा भाजपा (BJP) ने पिछले तीन दिनों में पैसा, प्रशासन, शराब, पुलिस का प्रयोग किया है। भाजपा नेता बिकाऊ थे मतदाता बिकाऊ नहीं है। ये स्पष्ट करता है कि भाजपा बौखलाई हुई है। कमलनाथ ने कहा ये चुनाव सच्चाई और झूठ का था। भाजपा की जो राजनीति है जिस प्रकार उन्होंने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। हमारे मतदाताओं ने ये पूरी बात समझी। मतदान का प्रतिशत वोट डालने के उत्साह को दर्शाता है। मुझे विश्वास है कि 10 तारीख को म.प्र. की आवाज पूरे देश में गूंजेगी

10 तारिख को सिंधिया और भाजपा एक दूसरे पर लगाएंगे आरोप
बीजेपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा नोट करके रखलें, चुनाव परिणाम आने के बाद सिंधिया जी आरोप लगाएंगे कि हम जो हारे हैं वो भाजपा की वजह से हारे हैं और भाजपा कहेगी कि जहां हम हारे हैं हम सिंधिया जी के कारण हारे हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews