चुनाव प्रचार में सक्रिय पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह कोरोना पॉजिटिव

जयवर्धन सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) की रफ़्तार धीमी होने से राहत मिली है, लेकिन चुनावी समय में नेताओं के कोरोना के चपेट में आने से राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई है| अब कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पुत्र कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) कोरोना संक्रमित (Corona Infected) हो गए हैं|

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह लगातार चुनावी प्रचार में सक्रिय रहे हैं| इस बीच उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| जयवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा-कल रात से मुझे कोविड के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। मेरी कोविड की RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट अभी पॉज़िटिव आई है। इस दौरान मेरे संपर्क में जो भी आये हो वो कृपया अपनी जाँच करवा ले। मुझे पूरा विश्वास है की भगवान राघौजी की कृपा से जल्द ही स्वास्थ होकर आपकी सेवा में हाजिर रहूँगा।

बता दें कि प्रदेश में शुक्रवार को 953 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 65 हजार 294 हो गई। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे हैं, वे लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच रहे हैं, ऐसे में उन नेताओं पर संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है| हालही में वे सुरखी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए गए थे| जयवर्धन सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव होने से उनके संपर्क में आने वाले नेताओं में हड़कंप मच गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews