ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- जनता ने बता दिया गद्दार कौन

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- जनता ने बता दिया गद्दार कौन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव (Byelection) के नतीजों से भाजपा (BJP) में ख़ुशी की लहर है | परिणामों से सबसे ज्यादा अगर किसी को ख़ुशी हुई है तो वो है ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) | क्यूंकि इस उपचुनाव में सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर थी| भाजपा में शामिल होने के फैसले के बाद से ही कांग्रेस ने उन पर ‘गद्दार’ का तमगा लगा दिया था| लेकिन जनता पर कांग्रेस के इस आरोप का ज्यादा असर नहीं हुआ| नतीजों के बाद सिंधिया का बयान सामने आया है| उन्होंने कहा कि जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि गद्दार कौन है|

बीजेपी नेता व राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने बयान में कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देने के लिए मैं राज्य के लोगों का आभारी हूं। वहीं उन्होंने कांग्रेस के ‘गद्दार’ वाले आरोप पर कहा कि नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि गद्दार कौन हैं| सिंधिया ने कहा गद्दार कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचार का अड्डा बल्लभ भवन को बना दिया था| जनता ने भाजपा के पक्ष में और कांग्रेस के विरुद्ध स्पष्ट जनादेश दे दिया है, जिसे कांग्रेस अब भी स्वीकार नहीं कर रही है| लेकिन स्पोर्ट्समैन स्पिरिट में हार को स्वीकार करना चाहिए|

सिंधिया ने कहा जब भी चुनाव हारने की बारी आती है तो ईवीएम पर प्रश्न उठाया जाता है| जब चुनाव जीत जाते हैं तो ईवीएम सही होती है| ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर लोगों के जनादेश को ठुकराना कांग्रेस की आदत बन गई है। यदि कांग्रेस ऐसा करती रही, तो वो उसी स्थान पर रहेगी जहाँ वो हैं या शायद उससे भी बदतर स्थिति में चली जायेगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews