कमलनाथ ने हार स्वीकारी, कहा- जनादेश स्वीकार, मतदाताओं को धन्यवाद दिया

कमलनाथ ने हार स्वीकारी, कहा- जनादेश स्वीकार, मतदाताओं को धन्यवाद दिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव (by election) में आ रहे रुझानों के बाद ये साफ हो गया है कि अब कांग्रेस (congress) के लिए बहुत उम्मीद नहीं दिख रही। 20 से अधिक सीटों पर बीजेपी (bjp) को बढ़त मिलती दिख रही है और मांधाता में पहला नतीजा भी बीजेपी के खाते में गया है। दोपहर होते होते जो रुझान मिल रहे हैं, उनका नतीजों में तब्दील होना लगभग तय माना जा रहा है।

इस तस्वीर के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ (former cm kamalnath) ने कहा है कि उन्हें जनादेश स्वीकार्य है। कमलनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला हमेशा स्वीकार होता है। हालांकि उनके चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी लेकिन उन्होने मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि वो इस फैसले का सम्मान करते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews