पटवारी का सिंधिया पर वार, आपके ‘मैं’ पर ख़र्च हो रहे जनता के करोड़ों रुपए

पटवारी का सिंधिया पर वार, आपके ‘मैं’ पर ख़र्च हो रहे जनता के करोड़ों रुपए

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) के लिए मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, एक दूसरे पर वार पलटवार तेज हो गया है| कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने ट्वीट कर ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर निशाना साधा है|

दरअसल, एक चुनावी सभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ को उनके आइटम वाले बयान पर जमकर साधा| इस दौरान मंच पर खड़ी बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी रोने लगी तो सिंधिया ने उन्हें गले लगा लिया। सिंधिया ने कहा इस महिला को जिन्होंने बेइज्जत किया है, जिसने इसकी अस्मिता पर सवाल उठाया है। सिंधिया इस महिला के साथ खड़ा है। सिंधिया हर महिला का रक्षक है। इमरती देवी ये चुनाव नहीं लड़ रही हैं। इमरती देवी के परिवार का मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया डबरा से चुनाव लड़ रहा है| इसका वीडियो शेयर करते हुए पूर्व मंत्री पटवारी ने निशाना साधा है|

जीतू पटवारी ने लिखा- सिंधिया छाती पिट पिट कर लाल पीले होकर बोल रहे हो कि यह चुनाव में में में लड़ रहा हूँ , यह चुनाव मेरा है, सबको मालूम है कि यह चुनाव आपके व्यक्तिगत अहम के कारण ही तो प्रदेश को भोगना पड़ रहा है जिस समय दुनिया कोविड से लड़ रही थी जनता का करोड़ रुपया आपके में पर ही ख़र्च हो रहा है|

पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश के दो मोटिव हैं एक समृद्धि का, दूसरा गद्दारी का। कांग्रेस का उद्देश्य मध्यप्रदेश समृद्ध बने, प्रदेश की जनता का मोटिव इन गद्दारों को सबक सिखाना है। इन्होंने गद्दारी और लोकतंत्र की हत्या की है। कमलनाथ की सभा में जो भीड़ उमड़ रही है। वह संकेत है कि शिवराज जा रहे हैं और कमलनाथ आ रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews