
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) से पहले मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है| राज्य शासन ने अब राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 9 अधिकारियों के तबादले (Transfer) किए हैं। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तबादला सूची (Transfer List) जारी की गई है|
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई सूची में कई अधिकारी को चुनाव वाले जिलों से हटाकर जीएडी में पदस्थ किया गया हैं। वहीं अपर कलेक्टर स्तर के कुछ अफसरों को उपसचिव पदस्थ किया गया है। इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किये गए हैं|

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

