उप चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर छिड़ा वीडियो वॉर, जमकर हो रही डर्टी पॉलिटिक्स

उप चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर छिड़ा वीडियो वॉर, जमकर हो रही डर्टी पॉलिटिक्स

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव की तारीख करीब आते ही सोशल मीडिया (Social Media) पर भाजपा और कांग्रेस (BJP And Congress) ने एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो पॉलिटिक्स (Video Politics) तेज हो गई है। इसे लेकर दोनों में घमासान मचा है। दोनों ही दल एक दूसरे की नाकामियां और उपलब्धियों के वीडियो तो जारी ही कर रहे हैं, अब उनके बीच डर्टी पॉलटिक्स (Dirty Politics) भी शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया में जारी वीडियो सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chauhan) चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajyasabha MP Jyotiraditya scindia) पर फोकस हो गए हैं। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के नेता को गद्दार और मक्कार बता रहे हैं। इसमें विभिन्न फिल्मों के दृश्यों और गीतों के जरिए एकदूसरे पर हमले भी किए जा रहे हैं। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान ही वीडियो के जरिए डर्टी पॉलटिक्स की शुरूआत हो गई थी। इसके बाद तो वीडियो वार का प्रचलन ही बढ़ गया। पहले कांग्रेस ने शिवराज के मंत्रियों के वीडियो शेयर किए। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ भाजपा हटाओ बेटी बचाओ का नारा लगाया। हाल ही में सिंधिया पर एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें कवि प्रदीप के गीत की तर्ज पर पेरोडी बनाकर उन्हें गद्दार बताया गया है।

भाजपा के वीडियो
माफी मांगो कमलनाथ, प्रात:कालीन और सांध्यकालीन धोखा, कमलनाथ के अत्याचार की कहानी, कमलनाथ के कर्ज माफी की कहानी, कमलनाथ का कुलंबित कुनबा, शिवराज है तो विश्वास है, शिवराज सरकार की छह महीने की उपलब्धियां और मक्कार कमल नाथ जैसे वीडियो।

कांग्रेस के वीडियो
कांग्रेस के अधिकृत ट्विटर हैंडल पर कमलनाथ और शिवराज सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का फर्क, माफियामुक्त मप्र, टेम्परेरी शिवराज की परमानेंट विदाई, आभार कमलनाथ जी, सत्यमेव जयते, बीजेपी हटाओ, बेटी बचाओ, कांग्रेस सरकार की उपलब्ध्यिों के वीडियो।

ये वीडियो सुर्खियों में
फिल्म शोले की तर्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें भगवान शंकर की मूर्ति के सामने खड़ी हुई हेमा मालिनी किसानों की कर्ज माफी को लेकर भगवान से गुहार लगा रही हैं तो वहीं भगवान की मूर्ति के पीछे धर्मेंद्र के रूप में कमलनाथ को बताया गया है जो एक बार फिर हेमा मालिनी को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस ने ऑफिशियली ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। एमपी कांग्रेस ने लिखा, भाजपा सरकार का घिनौना चेहरा बच्चा रो रहा है पुलिस मां को पीट रही है। सिंधिया जी इसी बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए जनादेश बेचा। बीजेपी हटाओ बेटी बचाओ।

फिल्म हेरा फेरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैे फिल्म में जिस तरह परेश रावल (बाबू भाई) के किरदार में सबको अपना लेनदेन चुकता करने की बात करते हैं। इसी सीन का एडिटेड वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का चेहरा लगाया गया है और उसमें लोग उनसे कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता और अन्य हिसाब को चुकता करने की बात कर रहे हैं। इसमें एक झलक दिग्विजय सिंह की भी दिखाई गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews