MP में EOW का बड़ा एक्शन, बिजली कंपनी का अधिकारी 15000 की रिश्वत लेते धराया

mp bribe news

नरसिंहपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर जिले (Narsinghpur News) में EOW जबलपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां मध्यप्रदेश पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ यंत्री को 15000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों (Bribe) गिरफ्तार किया गया है।आरोप है कि अधिकारी ने खेत से डोरी जब्त कर बिजली चोरी का केस खत्म करने के बदले रिश्वत मांगी थी।अधिकारी पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए ताजा अपडेट, 29 या 30 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट! ऐसे करें चेक

दरअसल,नरसिंहपुर जिले के बरगी के निवासी जगदीश सिंह राजपूत ने जबलपुर EOW से शिकायत की थी कि
करकबेल के मध्य प्रदेश पूर्वी क्षेत्र विद्धयुत वितरण कम्पनी के कनिष्ठ यंत्री विनोद सिंह चौहान  द्वारा खेत से डोरी जप्त कर बनाए हुए प्रकरण को समाप्त करने के लिए 15000 रिश्वत की मांग की जा रही है।इसके बाद टीम ने मामले को गंभीरता से लिया और फिर जांच में सही पाए जाने पर अधिकारी को रंगेहाथों पकड़ने की योजना बनाई।

यह भी पढ़े.. MP: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, महाप्रबंधक समेत 16 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, 1 की सेवा समाप्त

योजना के तहत EOW जबलपुर की टीम उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह, विवेचक निरीक्षक सुश्री शशिकला मस्कूले, निरीक्षक स्वर्ण जीत सिंह धामी, निरीक्षक प्रेरणा पांडेय, निरीक्षक मोमेंद्र मर्सकोले, उप निरीक्षक कीर्ति शुक्ला ने आवेदक को 15000 रुपए लेकर अधिकारी के पास भेजा, जैसे ही कनिष्क यंत्री ने पैसे लेने के लिए हाथ बढ़ाए पीछे से टीम ने उसे रंगेगाथों गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के बाद से ही कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews