MP News : BJP विधायक ने कांग्रेस नेता को भेजा मानहानि का क़ानूनी नोटिस, ये है पूरा मामला

MP News : BJP विधायक ने कांग्रेस नेता को भेजा मानहानि का क़ानूनी नोटिस, ये है पूरा मामला

BJP MLA sent legal notice to Congress leader : मप्र में इस समय भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता जुबानी युद्ध लड़ रहे हैं, मतदान की तारीखों के ऐलान से पहले दोनों तरफ से जुबानी तीर चल रहे हैं लेकिन अब ये जुबानी हमले अदालत तक भी पहुँच गए हैं, भाजपा विधायक ने इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता को 5 करोड़ का मानहानि का क़ानूनी नोटिस भेजा है।

अजय सिंह को भेजा 5 करोड़ की मानहानि का क़ानूनी नोटिस 

नरसिंहपुर से भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल ने आज मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल भैया को पांच करोड़ रुपये की मानहानि का क़ानूनी नोटिस भेजा है, उन्होंने बताया कि नोटिस में हमने कहा है कि अजय सिंह या उनसे सार्वजानिक माफ़ी मांगें या फिर पांच करोड़ रुपए के मानहानि के नोटिस का सामना करें।

प्रह्लाद पटेल पर लगाये आरोप बेबुनियाद : BJP विधायक 

भाजपा विधायक जालम सिंह ने कहा कि अजय सिंह ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और नरसिंहपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल पर बे बुनियाद आरोप लगाये हैं और उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है उन्होंने कहा कि अजय सिंह ने प्रह्लाद पटेल को कोयला स्कैम में दोषी बताते हुए उनके लिए पलायन पटेल जैसे शब्दों का उपयोग किया था। जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अजय सिंह का तंज, पार्षद का चुनाव लड़ें प्रह्लाद पटेल 

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अजय सिंह ने जन आक्रोश यात्रा के दौरान पिछले दिनों कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल पहले जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड तो प्रस्तुत करें। मंत्री रहते हुए प्रहलाद पटेल ने नरसिंहपुर को कोई उपलब्धि नहीं दी तो उन्हें कह दो कि सरपंची चुनाव लड़ें या पार्षद का चुनाव लड़ें। अजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों का हितैषी जो मंत्री नहीं है वो दिमनी में जाकर क्या चुनाव लड़ेंगे वहां से भी वो चुनाव हारेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews