शादी के 10 दिन बाद नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, पति ने अपनाने से किया इंकार

indore news

10 days after marriage the new bride gave birth to a child : कानपुर में एक युवती ने शादी के दस दिन बाद एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसके ससुराल में हंगामा हो गया और अब पति ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया है। इस मामले में युवती ने अपने ही गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद फिलहाल युवती का वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ गया है।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में इस युवती की शादी 15 मई 2023 को हुई थी। शादी के बाद नवविवाहिता चौथी की विदा के बाद मायके आई थी और 25 मई को उसे पेट में दर्द उठा। घरवाले उसे लेकर निजी अस्पताल गए जहां 26 मई को एक बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची काफी कमजोर थी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गई और ससुरालवालों तक भी इसकी सूचना पहुंची। ये जानकारी लगते ही ससुराल में कोहराम मच गया और अब उसके पति ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया है।

इस घटना के बाद युवती ने अपने ही गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 6 जून को युवती ने अनूप पाल और विनय पाल के खिलाफ कई बार दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा कायम करने के बाद युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा वहीं आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। युवती के घरवालों का कहना है कि आरोपियों की धमकी और बदनामी के डर से उन्होने पहले इस मामले की शिकायत नहीं की और उसकी शादी करा दी। लेकिन अब इस तरह मामले का खुलासा हुआ है और फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews