100 crore dose of corona vaccine : 100 करोड़ टीके लगने पर मनाया जाएगा जश्न, सरकार ने की तैयारी

100 crore dose of corona vaccine : 100 करोड़ टीके लगने पर मनाया जाएगा जश्न, सरकार ने की तैयारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन (vaccination) सबसे कारगर उपाय है और देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम काफी तेजी पर चल रहा है। हम लगातार वैक्सीनेशन के नए आंकड़ों को छू रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बतायी कि देश में अब तक कोविड- 19 की 96 करोड़ से ज्यादा खुराक (Corona Vaccine Dose) लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 32 लाख से ज्यादा खुराक बुधवार को ही लगाई गई। इस गति के साथ उम्मीद है कि भारत अगले सप्ताह तक 100 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड कायम कर लेगा। 100 करोड़ टीकाकरण पूरे होने पर देश के लिए गौरवशाली क्षण होगा, जिसे जश्न की तरह मनाया जाएगा।

सिंधिया ने देखा “ग्वालियर टूरिज्म प्लान प्रजेंटेशन”, देशी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने पर फोकस

कोविड 19 वैक्सीन के 100 करोड़ डोज़ (100 Crore Dode of Corona Vaccine) पूरे होने पर केंद्र सरकार ने विशेष तैयारियां की है। जिस समय भारत (India) में 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज का आंकड़ा पूरा होगा, उस समय एक साथ सभी रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट, फ्लाइट, बस अड्डे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पर एक साथ अनाउंसमेंट होगा। इसी के साथ देश के सभी समुद्र तटों और शिप पर इस खास उपलब्धि का जश्न मानाया जाएगा।

बता दें कि अब तक 30% पात्र लोगों को वैक्सीन के दोनो डोज़ लग चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 18-44 आयु ग्रुप में तीसरे फेज का टीकाकरण शुरू होने के बाद से पहली खुराक के रूप में 38,99,42,616 खुराक लगाई गई हैं। इसी आयु वर्ग में 10,69,40,919 पात्र लोगों को दूसरा डोज़ लग चुका है। इसी के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अगले महीने तक देश में जरूरत से ज्यादा कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी और अपने देश की जरूरत से जो वैक्सीन बचेगी वो अन्य देशों में निर्यात (export) भी की जाएगी। इससे पहले भी भारत द्वारा नेपाल, बांग्लादेश, ईरान, म्यांमार जैसे देशों को 10 लाख कोरोना के टीके दिए जा चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews