नासिक बस हादसे में 11 लोग जिंदा जले, घायलों का इलाज जारी, CM शिंदे ने किया सहायता राशि देने का ऐलान

नासिक बस हादसे में 11 लोग जिंदा जले, घायलों का इलाज जारी, CM शिंदे ने किया सहायता राशि देने का ऐलान

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | महाराष्ट्र के नासिक में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यह हादसा इतना भीषण था कि देखते-ही-देखते 11 लोग मौत के मुंह में चले गए। दरअसल, शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे के आसपास नासिक में बस और आयशर ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई और देखते-ही-देखते बस पूरी तरह से जल गई। हादसे के वक्त बस में सवार 11 लोग जिंदा जल गए जबकि 38 यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं सभी हादसे में जिंदा जल गए। बता दें कि यह बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी और यह घटना नासिक-औरंगाबाद रूट पर नंदूरनाका के पास हुई।

यह भी पढ़ें – Rashifal 08-09 October 2022 : मेष-मिथुन-वृश्चिक-मकर के लिए दिन उत्तम, यात्रा, स्वास्थ्य, धन लाभ के योग, तुला-कुंभ रखें विशेष ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

बता दें कि जिस समय यह घटना घटी उस वक्त कोई भी वहां मौजूद नहीं था। वहीं, घटना की जानकारी  जिन्हें आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इस घटना के वक्त बस में लगभग 50 लोग सवार थे और जिस वक्त यह घटना घटी बस में सभी यात्री चैन की नींद सो रहे थे। आग लगने के बाद पूरे बस में कोहराम मच गया। इसी बीच तीन यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई। घटना पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकार 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है और घायलों का सरकारी खर्चे पर इलाज करने के दिशानिर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें – दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, DA की दरों में संशोधन, खाते में बढ़ेगी राशि, एरियर्स का होगा भुगतान

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा कि, “नासिक में भीषण बस दुर्घटना में 11 नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दिमाग को सुन्न करने वाली है। इस घटना के पीछे के कारणों की जांच की जाएगी। हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि।”

इस भयावह भीषण घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा है कि, “मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है।” साथ ही उन्होंने पीएम राहत कोष से मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है और घायलों को इलाज के लिए 50 हजार रुपये देने की बात कही है।

केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भीषण दुर्घटना पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि, “नासिक (महाराष्ट्र) में सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। मैं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

यह भी पढ़ें – भारतीय तटरक्षक बल (ICG) को मिली बड़ी सफलता, 350 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews