‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से सम्मानित होंगे 152 पुलिसकर्मी, MP से 11 पुलिसकर्मी चयनित

‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से सम्मानित होंगे 152 पुलिसकर्मी, MP से 11 पुलिसकर्मी चयनित

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से ‘अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक’ से इस बार देश के 152 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस बार गृह मंत्री पदक के लिये देश के अलग- अलग राज्यों से चयनित 152 पुलिसकर्मियों को नवाज़ा जाएगा। जिसमें में 15 पुलिसकर्मी सीबीआई से, 11-11 पुलिसकर्मी महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश पुलिस से, 10 उत्तर प्रदेश पुलिस से, नौ पुलिसकर्मी केरल व राजस्थान से, 8 तमिलनाडु, 7 बिहार व 6-6 पुलिसकर्मी गुजरात, कर्नाटक व दिल्ली से चुने गए हैं। इस मेडल के लिये चयनित 152 पुलिसकर्मियों में 28 महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

ये भी देखें- सिर पर पत्थर पटककर युवक की हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

आपको बता दें, इस पुरस्कार की शुरुआत 2018 में आपराधिक मामलों की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। इसमें किसी भी अपराध की जांच में उच्च मानकों को स्थापित करके पेशेवर रवैये को बढ़ाने, ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा व काम से असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को यह मेडल दिया जाता है। ये पदक पुलिसर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिये दिया जाता है। वहीं इस बार गृह मंत्रालय की ओर से जारी किये गये बयान के तहत ‘अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक’ 2021 से 152 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews