
uttrakhand UPNL employees :उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। नए साल में कर्मचारियों के मानदेय में भारी वृद्धि देखने को मिल सकती है।खबर है कि वित्त विभाग ने उपनल कर्मियों के मानदेय में 10 फीसदी वृद्धि के प्रस्ताव पर विचार कर शुरू कर दिया है, इस संबंध में सैनिक कल्याण विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है। संभावना जताई जा रही है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो नए साल से कर्मचारियों के वेतन में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
मानदेय में 10 फीसदी हो सकती है वृद्धि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड वित्त विभाग ने सैनिक कल्याण विभाग से 10% बढ़ोतरी होने पर स्थायी और आउटसोर्स कर्मियों के वेतन पर पड़ने वाले असर को लेकर एक रिपोर्ट मांगी है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नए साल में पुष्कर धामी सरकार उपनल कर्मियों के मानदेय बढ़ाने पर फैसला कर सकती है।अगर ऐसा हुआ तो 20 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों को लाभ मिलेगा।
शासन को भेजा था प्रस्ताव
- बता दे कि लंबे समय से उपनल कर्मी वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे है, हाल ही में उपनल प्रबंधन ने मानदेय बढ़ाने की सिफारिश करते हुए उत्तराखंड शासन को विस्तृत प्रस्ताव भी भेजा था। इसमें कर्मियों की अकुशल से अधिकारी स्तर तक पांच श्रेणियों में 10 फीसद मानदेय वृद्धि से होने वाले बदलाव का ब्योरा दिया गया था, जिस पर वित्त विभाग ने विचार करना शुरू कर दिया है। विभाग सैलरी और इस पर होने वाले खर्च से लेकर हर पहलू पर विचार कर रहा है।
- इससे पहले 21 अक्टूबर 2021 को कर्मचारियों के मानदेय की दरों में बदलाव किया गया था। राज्य सरकार द्वारा 2004 से अब तक यानी 19 साल की अवधि में उपनल कर्मचारियों के मानदेय में 7 बार वृद्धि और दो बार प्रोत्साहन भत्ते में संशोधन किया गया है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

