23 जनवरी 2024 IMD मौसम अपडेट : पहाड़ों पर होगी बर्फ़बारी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी कोहरे की चपेट में रहेंगे

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 23 January 2024 : देश के उत्तरी हिस्से में अभी भी कड़ाकेदार सर्दी जारी है, इस हिस्से के राज्य ठंड, कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं, मौसम विभाग ने अभी अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही ठंडा मौसम रहने की संभावना जताई है।

आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि आने वाले 4-5 दिनों तक देश के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा और ठंडा  मौसम बने रहने की स्थिति जारी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे से लेकर गंभीर कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बनेगी बहुत घने कोहरे की स्थिति 

मौसम विभाग ने कहा है कि 27 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय और मिजोरम जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में अगले दो दिनों तक सुबह कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली में कोहरे की स्थिति की संभावना 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 23 जनवरी से 27 जनवरी के बीच दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की चादर छाई रही और मौसम विभाग ने पहले ही इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया था। IMD ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश और बर्फबारी का अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर जेट स्ट्रीम हवाएँ चल रही हैं। इससे ठंडी हवाएं कम हो रही हैं और उत्तर भारत में शीत लहर/ठंडे दिन की स्थिति बढ़ रही है। मौसम विभाग ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित कर सकती है, जिससे 25 से 28 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश या फिर बर्फबारी हो सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews