दशहरे पर कर्मचारियों-पेंशनरों को गिफ्ट, महंगाई भत्ते में वृद्धि, एरियर का भी होगा भुगतान, समय से पहले जारी होगी अक्टूबर की सैलरी-पेंशन

सीएम ने एक्स पर लिखा है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इस वित्तीय वर्ष में वेतन एरियर की अतिरिक्त किस्त प्रदान की जाएगी।
Dearness allowance

HP Employees Pensioner Salary Pension: हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों पेंशनरों के लिए खुशखबरी है।दिवाली से पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए चार फीसदी डीए बढ़ाने का ऐलान किया है। नई दरें जनवरी 2023 से लागू होंगी। साथ ही सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली के चलते सैलरी और पेंशन एडवांस में 28 अक्टूबर को देने का ऐलान किया है।

इससे प्रदेश के 1.80 लाख राज्य कर्मचारियों और  1.70 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।मंहगाई भत्ता देने से राजकीय कोष पर लगभग 600 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।इसके अलावा 75 वर्ष या इससे अधिक आयु के पेंशनरों का पूरा बकाया एरियर और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 20 हजार रुपये वेतन एरियर की अतिरिक्त किस्त की अदायगी करने की भी घोषणा की।

4% डीए, वेतन एरियर और पेंशन लाभ 

  • सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमारी सरकार 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशनर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके सभी बकाया एरियर का भुगतान करेगी।  सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों को महंगाई भत्ते की 4% की किस्त भी प्रदान की जाएगी।
  • सीएम ने एक्स पर लिखा है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इस वित्तीय वर्ष में वेतन एरियर की अतिरिक्त किस्त प्रदान की जाएगी। प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दीपावली के शुभ अवसर पर उनके वेतन का भुगतान निर्धारित तिथि से चार दिन पहले किया जाएगा।
  • सीएम ने कहा कि इन प्रयासों से लाखों कर्मचारी लाभान्वित होंगे और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। हमारे कर्मचारी प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार निरंतर प्रभावी और न्यायसंगत निर्णय ले रही है।पेंशनरों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है और उनके सभी लम्बित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के निपटान के लिए सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews