सर्वे: 56 फीसदी भारतीय मोदी सरकार से खुश, लेकिन रोजगार को लेकर युवा निराश

56-Per-Cent-Indians-Satisfied-With-Narendra-Modi-Government

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता का भरोसा अभी कायम है। लोकसभा चुनाव से पहले हुए एक सर्वे में यह बात सामने आई है। देश की 56 फीसदी जनता मोदी सरकार के कामकाज से खुश है। वहीं, 51 फीसदी का मानना है कि उनके द्वारा जमा किए गए टैक्स के पैसे को प्रशासन ने सही जगह इस्तेमाल किया है। यह सर्वे मंगलवार को जारी किया गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में Inshorts की ओर से Pulse of the Nation नाम से कराए गए इस सर्वे में 51 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता के पैसों का सही तरीके से इस्तेमाल किया है।

सर्वे में से 51 प्रतिशत लोगों ने माना कि पिछली सरकार की तुलना में मोदी सरकार में कॉरपोरेट फ्रॉड और घोटाले में कमी आई है। इस सर्वे में करीब 1.47 लाख लोगों की राय ली गई। Inshorts के सीईओ और सह-संस्थापक अजहर इकबाल ने कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में मोदी सरकार की कोशिशों से काफी तादाद में लोग संतुष्ट नजर आए। 62 प्रतिशत लोगों ने माना कि पिछले साढ़े चार साल में इस क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। वहीं, दूसरी ओर पोल के मुताबिक 55 फीसदी ने कहा कि काने धन का मामले सही तरह से हैंडल नहीं किया गया। 

उन्होंने कहा कि “पिछली सरकार की तुलना में, 42 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि देश के भीतर शांति और सद्भाव को प्रभावित करने वाले आंतरिक संघर्ष में वृद्धि हुई है और 20 प्रतिशत महसूस करते हैं कि इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।” रोजगार देने के मामले में देश के युवाओं ने मौजूदा सरकार के बारे में नकारात्मक रवैया जाहिर किया। 41 फीसदी युवा महसूस करते हैं कि बीते पांच साल में रोजगार के अवसर में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews