लहरों पर तैरते इस फाइव स्टार होटल को बनाने में लगे हैं इतने करोड़, जानें कैसा है Ganga Vilas Cruise का इंटीरियर

MP News, Ganga Vilas Cruise

Ganga Vilas Cruise: दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज गंगा विलास अपने पहले सफर पर रवाना हो गया है। वाराणसी से इसे 51 दिन के सफर पर डिब्रूगढ़ तक भेजा गया है। यह भारत में बनाए गए इस रिवर क्रूज की 3200 किलोमीटर की पहली और अब तक की सबसे बड़ी यात्रा होगी। लग्जरी क्रूज में सफर करने के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि मार्च 2024 तक के लिए इसकी टिकट पूरी तरह से बुक है। लहरों पर गोते लगाते इस रिवर क्रूज का सफर करने के लिए लोग मोटी रकम चुकाने को तैयार है। हम आपको इस क्रूज के शानदार इंटीरियर के साथ इसके मालिक और क्रूज की खासियत के बारे में भी जानकारी देते हैं।

कौन हैं Ganga Vilas Cruise के मालिक

5 स्टार होटल की सुविधाओं से लैस इस रिवर क्रूज के मालिक राज सिंह नामक शख्स हैं। वह इस क्रूज का निर्माण करने वाली अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज कंपनी के फाउंडर हैं। उनके मुताबिक यह शानदार क्रूज अब तक के सारे रिवर क्रूज से बहुत ही अलग है। इसके संचालन में आईलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया जो मिनिस्ट्री ऑफ शिपिंग पोर्ट एंड वॉटरवेज के अंतर्गत संचालित होती है उसके समर्थन में किया जा रहा है।

Ganga Vilas Cruise

गंगा विलास की खासियत

गंगा विलास क्रूज को भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें ब्राइट और लाइट रंगों का इस्तेमाल होने के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियों का निर्माण किया गया है। मेक इन इंडिया और भारतीयता यह दोनों ही चीज इस स्क्रूज की डिजाइन में झलकती है।

Ganga Vilas Cruise

निर्माण में हुआ इतना खर्च

62 मीटर लंबे गंगा गिलास क्रूज को पूरी तरह से इंडिया में ही तैयार किया गया है। इसे बनाने में 68 करोड़ खर्च किए गए हैं। अगर यही क्रूज विदेश में तैयार करवाया जाता तो यह खर्च दोगुना होता। लेकिन भारत में ही इसे बनाकर मेक इन इंडिया के मानदंड पर खरा उतरने की कोशिश की गई है।

Ganga Vilas Cruise

नो टू ड्रिंक एंड नॉन वेज

लग्जरी सुविधाओं से उपयुक्त इस क्रूज पर टूरिस्ट को शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। खाने पीने की चीजों के यहां कई ऑप्शन है। यहां बनाए गए रेस्त्रां में इंडियन के साथ कॉन्टिनेंटल फूड भी परोसा जाएगा लेकिन इसमें नॉनवेज कहीं भी मौजूद नहीं होगा। इसी के साथ क्रूज पर शराब भी नहीं परोसी जाएगी।

Ganga Vilas Cruise

मौजूद हैं ये सुविधाएं

गंगा विलास क्रूज में सफर करने वाले टूरिस्ट के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। जिम, ओपन गार्डन, स्पेस बालकनी, स्पा समेत यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिकल नाइट्स की व्यवस्था भी मौजूद है।

Ganga Vilas Cruise

नदी को रखेगा गंदगी से मुक्त

यह विशालकाय क्रूज 27 नदी प्रणालियों से होकर गुजरने वाला है। यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम से गुजरने के दौरान यह किसी भी तरह से नदियों को प्रदूषित नहीं करेगा। इसमें खास एसटीपी प्लांट लगा हुआ है जिसकी वजह से क्रूज की गंदगी नदियों में नहीं जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी इसमें खास इंतजाम किए गए हैं कुछ गाइड शिप तैनात किए गए हैं जो इसकी सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews