लाखों कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट! बोनस का ऐलान जल्द, फेडरेशन ने लिखा पत्र, खाते में आएगी इतनी राशि

लाखों कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट! बोनस का ऐलान जल्द, फेडरेशन ने लिखा पत्र, खाते में आएगी इतनी राशि

Railway Employees Bonus 2023: रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है ।जल्द ही कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा मिलने वाला है। खबर है कि नवंबर से पहले कभी भी कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया जा सकता है ।इधर, रेलवे एम्पलाई फेडरेशन (Railway Employees Federation) ने अब रेलवे को चिट्ठी लिखकर बोनस की राशि बढ़ाने की मांग की है, उन्होंने लिखा है कि छठे वेतन आयोग के बजाय इस बार भुगतान 7वें वेतन आयोग की आधार पर किया जाए।

बोनस की राशि बढ़ाने की मांग, फेडरेशन ने लिखा पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,बीते दिनों भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ (IREF) ने रेलवे को पत्र लिखकर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को बढ़ाने की मांग की है ।फेडरेशन ने कहा है कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें काफी पहले लागू की जा चुकी हैं, लेकिन कर्मचारियों को परफॉर्मेंस लिक्ड बोनस का भुगतान छठे वेतन आयोग में निर्धारित न्यूनतम वेतन के आधार पर किया जा रहा है, लेकिन इस बार बोनस भुगतान भी नई सिफारिशों के आधार पर हो।

दरअसल, छठे वेतन आयोग में ग्रुप डी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन केवल 7000 रुपये दिया गया था, जबकि 7वें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया। ग्रुप सी और ग्रुप डी के सभी कर्मचारियों को केवल 17,951 रुपये मिलते हैं, जिसकी गणना न्यूनतम मासिक वेतन 7000 रुपये के आधार पर की जाती है लेकिन कर्मचारियों की मांग है कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत न्यूनतम वेतन मानते हुए इसे बढ़ाकर 46,159 रुपये किया जाए।

बीते साल खाते में आए थे 17951 रुपए

बता दे कि पिछले साल 2022 में केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों को 1832 करोड़ रुपये का दिवाली बोनस बांटा था, इसके तहत 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के हिसाब से 17951 रुपये का दिवाली बोनस दिया गया था। नॉन-गजटेड एम्‍पलाईज को बोनस मिलता है।

ऐसे तय होती है बोनस की राशि

गौरतलब है कि रेलवे अपनी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने और सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में सभी गैर-राजपत्रित कर्मचारियों (Group C और Group D) को हर साल PLB का भुगतान करती है, जो उनके 78 दिनों के वेतन के बराबर होती है।इसकी गणना सबसे निचले ग्रेड (ग्रुप डी) के कर्मचारियों को दिए जाने वाले न्यूनतम वेतन के आधार पर की जाती है।इसमें छठे वेतन आयोग के अनुसार न्यूनतम वेतन 7000 है, इसके आधार पर 78 दिन का बोनस करीब 18 हजार रुपये है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews