कर्मचारियों-शिक्षकों को होगा लंबित एरियर का भुगतान, अक्टूबर महीने में खाते में आएंगे 40000 तक रुपए

employees da hike

DA Arrears, Employees DA Arrears, 6th pay commission : हजारों कर्मचारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अक्टूबर महीने में बकाए एरियर की राशि का भुगतान किया जाएगा। जिसके साथ ही उनके खाते में 40000 रुपए तक देखने को मिलेंगे।

बकाए एरियर की राशि का भुगतान

दरअसल चंडीगढ़ के समग्र शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत सभी शिक्षक को अक्टूबर महीने में उनके बकाए एरियर की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह ने कहा कि नए नियुक्त शिक्षकों को छोड़कर सभी को एरियर की राशि का भुगतान किया जाएगा।

शिक्षकों को छठे वेतन आयोग के तहत अक्टूबर 2021 से फरवरी तक की एरियर की राशि का भुगतान किया जाना है। कोरोना काल में बंद हुए महंगाई भत्ते और अक्टूबर 2021 से फरवरी तक के एरियर भी उन्हें उपलब्ध कराए जाने हैं। समग्र शिक्षा के अध्यापकों को भी पंजाब सेवा नियम के अनुसार वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है। इस कारण से उन्हें छठे वेतन आयोग का लाभ दिया जा रहा है। अध्यापकों की मांग है कि जल्द से जल्द उन्हें केंद्रीय सेवा नियम लागू किया जाए और उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए।

इसी बीच ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सचिव शिव मूरत ने बताया कि विभाग द्वारा लंबित एरियर का भुगतान जल्द से जल्द कर देना चाहिए। वही जॉइंट टीचर एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार अरविंद राणा का कहना है कि उन्हें जो एरियर मिलेगा, वह पूरा नहीं है। पिछले एरियर को भी प्रशासन को तुरंत लागू करना चाहिए। हालांकि एरियर के भुगतान के साथ शिक्षकों के खाते में बड़ी राशि देखने को मिलेगी। साथ ही उन्हें सितंबर महीने के वेतन का भी भुगतान किया जाएगा। ऐसे में उनके खाते में 40000 रुपए तक की वृद्धि देखी जा सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews