कर्मचारियों-पेंशनरों को बडा तोहफा, पेंशन-ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी, मार्च में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी!

minimum wage

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों-पेंशनरों (Himachal Pradesh Employees-Pensioners) के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार (Himachal Pradesh Jai Ram Thakur Government) ने लाखों पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में न्यूनतम पेंशन राशि में इजाफा किया गया। पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2016 से इसका लाभ दिया जाएगा। वही पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से 31 फीसदी महंगाई राहत (DR Hike) देने का निर्णय भी लिया गया है।

यह भी पढ़े.. 19 फरवरी को इंदौर को मिलेगी बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, CM ने दिए ये निर्देश

कैबिनेट के फैसले के बाद अब 1 जनवरी 2016 से न्यूनतम पेंशन और पारिवारिक पेंशन (Pension) को 3,500 से बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। 1 फरवरी 2022 से इनके खातों में बढ़ी हुई पेंशन आएगी। पेंशनरों को 1,500 से 25,000 रुपये तक का मासिक फायदा होगा। पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से 31 फीसदी महंगाई राहत (डीआर) देने का निर्णय भी लिया गया है। यानी यह कर्मचारियों को दिए जा रहे महंगाई भत्ते (DA/DR HIKE) के बराबर होगी।वही प्रदेश में 80 वर्ष से ज्यादा आयु के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को संशोधित पेंशन और पारिवारिक पेंशन पर देय अतिरिक्त लाभ भी दिए जाएंगे।

इसके अलावा कैबिनेट बैठक (Himachal Cabinet Meeting) में 1 जनवरी, 2016 से ग्रेयचुटी की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने को स्वीकृति प्रदान की, जो NPS कर्मचारियों के लिए भी लागू होगी। इसके तहत जो कर्मचारी 1 जनवरी 2016 के बाद रिटायर हुए हैं और जिनकी ग्रेच्युटी ज्यादा बनती है, उन्हें इसका एरियर दिया जाएगा। जिसका लाभ करीब 43,000 पेंशनरों को मिलेगा ।NPSकर्मचारियों को इन्वेलिड पेंशन और पारिवारिक पेंशन देने का निर्णय भी लिया गया है, जिस पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. Teacher Recruitment 2022: यहां निकली है भर्तियां, 28 फरवरी लास्ट डेट, जानें नियम-पात्रता

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने ट्वीट कर लिखा है कि हिमाचल प्रदेश के लगभग 1.73 लाख पेंशनभोगियों को 1 फरवरी, 2022 से संशोधित पेंशन व पारिवारिक पेंशन मिलेगी।1 जनवरी, 2016 से 3500 रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 9000 रुपये प्रतिमाह न्यूनतम पेंशन/पारिवारिक पेंशन होगी।राज्य मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए इस निर्णय से 1.30 लाख पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को 1 जनवरी, 2016 से संशोधित पेंशन व पारिवारिक पेंशन सुनिश्चित होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews