कर्मचारियों को जल्द मिलेगी एक और गुड न्यूज! 46000 तक बढेगी सैलरी, देखें कैलकुलेशन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को जल्द अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जुलाई में इजाफा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सैलरी 18000 से बढ़कर 26000 हो जाएगी।  हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केन्द्र की मोदी सरकार कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर जल्द विचार कर सकती है।

यह भी पढ़े..MP Weather: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी, मानसून की दस्तक जल्द!

दरअसल, कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल माना जाता है। इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है। 7वें वेतन आयोग में जो Pay matrix बने है वे Fitment factor पर बेस्‍ड हैं। जून 2017 में 34 संशोधनों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी के बाद एंट्री लेवल बेसिक पे 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया था, जबकि उच्चतम स्तर यानी सचिव को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया था।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है और उनकी बेसिक सैलरी 18000 रुपए है।  कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को 3 से 3.68 फीसदी तक करने की मांग कर रहे है। अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 फीसदी होता है बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगी।कर्मचारी की बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला जाता है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से न्यूनतम वेतन भी बढ़ेगा।उदाहरण के तौर पर,  यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में49,420 रुपए लाभ मिलेगा।अगर इसे बढ़ाकर 3 किया जाता है तो बेसिक सैलरी 21000 रुपए होगी।

यह भी पढ़े..CG Weather: मौसम के बदले मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, जल्द आएगा मानसून!

बता दे कि बीते दिनों कहा जा रहा था कि वित्तीय संकट के चलते सरकार फिलहाल इसे बढ़ाने के मूड में नही है,  लेकिन हाल ही में पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर फैसला लेने की बात सामने आई थी, जिससे कर्मचारियों की उम्मीद फिर जागी थी, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पर विचार किया जा सकता है। हालांकि यह कब होगा यह अभी तय नहीं है।इससे पहले 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया गया था और न्यूनतम बेसिक सैलरी 6,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये की गई थी।अब अगर फिर बढोतरी की जाती है तो सैलरी 26000 हो जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews