कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अंशदान में भी इजाफा, फरवरी में बढ़कर आएगी सैलरी!

2000 Rupee Note Exchange,

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट।7th pay commission. नए साल 2022 में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों (Haryana Government Employees-Pensioner) को सौगातें मिलने का सिलसिला जारी है। यूपी-ओडिशा के बाद अब हरियाणा कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने  कर्मचारियों के DA-DR में 3% की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता केन्द्र के समान (DA/DR Hike) 28 से बढ़कर 31% हो गया है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : सोने के दाम गिरे, नहीं बदले चांदी के रेट, ये है ताजा कीमत

केंद्र की मोदी सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowances) और महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है, इस फैसले के बाद कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 315 हो गया है, इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। वही न्यू पेंशन स्कीम के अंशदान में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।सरकार इस फैसले का फायदा 2.85 लाख कर्मचारियों औल 2.62 लाख वेतनभोगीयों को होगा।

यह भी पढ़े… आगामी चुनाव से पहले बीजेपी विधायक का इस्तीफा, पूर्व डिप्टी सीएम ने भी छोड़ी पार्टी

इसके अलावा हरियाणा सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए 1 जनवरी 2022 से न्यू पेंशन योजना के अंतर्गत अपने कर्मचारियों के लिए नियोक्ता अंशदान को भी 4 फीसदी बढ़ा दिया है, जिससे कुल अंशदान 10 फीसदी से बढ़कर अब 14 फीसदी हो गया है। अब कर्मचारियों को 25 करोड़ मासिक और 300 करोड़ वार्षिक लाभ होगा, जिसे 1 जनवरी 2022 से लागू किया गया है।इसके तहत कर्मचारियों की सैलरी में 20,000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews