लाखों कर्मचारियों को मिलेगी एक और बड़ी सौगात! सैलरी में आएगा 49000 से 95000 तक उछाल, जानें अपडेट्स

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगस्त का महीना केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government employees) के लिए सौगातों भरा हो सकता है। बुधवार को इस महीने की पहली मोदी कैबिनेट बैठक होने जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले कई बड़े तोहफे मिल सकते है, जिससे सैलरी में 49000 से 96000 तक बढोतरी देखने को मिलेगी।इसका लाभ 52 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 18 महीने के DA Arrear पर नई अपडेट, जानें कब खाते में आएगी बकाया राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त में केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई भत्ता और डीए एरियर के साथ फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बढ़ाने पर फैसला ले सकती है।  संभावना है कि फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी से बढाकर 3.68 फीसदी तक किया जा सकता है ।अगर सहमति बनती है तो इसे 1 सितंबर 2022 से लागू किया जा सकता है।इससे बेसिक सैलरी में 8000 का इजाफा होगा, यह 18000 से बढकर 26000 हो जाएगी । इसके लागू होने से लेवल मैट्रिक्स 1 से केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 26,000 रुपये से शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।हालांकि सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दरअसल,  फिटमेंट फैक्टर का केन्द्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में अहम रोल माना जाता है। इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही पुरानी बेसिक पे से रिवाइज्ड बेसिक पे की कैलकुलेशन की जाती है।पिछली वेतन आयोग की रिपोर्ट में फिटमेंट फैक्टर एक महत्वपूर्ण सिफारिश है, इसी आधार पर वेतन वृद्धि तय होगी।वही कर्मचारियों द्वारा भी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी की मांग की जा रही है, ताकी बेसिक सैलरी में वृद्धि हो सके।

यह भी पढ़े.. शिवराज कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, किसानों-शिक्षकों को मिलेगी राहत

इस समय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना की दर से है, इसी आधार पर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये है और अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपये है। आखिरी बार 2017 में एंट्री लेवल बेसिक पे 7000 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 18000 रूपये की गई थी और अब अगर इस पर मुहर लगी तो न्यूनतम बेसिक सैलरी में 8000 की बढोतरी होगी। पे-लेवल-1 पर फिलहल बेसिक सैलरी 18000 रुपए है, अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो ये 26000 रुपए हो जाएगी ।वही 7वें वेतन आयोग के बाद 8वां वेतन आयोग भी लाया जा सकता है और 1 जनवरी 2026 से इसे लागू किया जा सकता है।

FITMENT FACTOR SALARY CALCULATION

  •  6th Pay Commission के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.86 गुना और वेतन वृद्धि 54% के साथ न्यूनतम वेतनमान 7,000 रुपए था।
  • 7th Pay Commission के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना और वेतन वृद्धि 14.29% होने पर न्यूनतम वेतनमान 18,000 रुपए पर पहुंचा है।
  • 8th Pay Commission के तहत अब अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 गुना होता है तो न्यूनतम वेतनमान 26,000 हो जाएगा।
  • उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।
  • 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।

( यह आ्रंकड़ें उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है।)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews