कर्मचारियों को फिर मिलेंगे 2 बड़े गिफ्ट! महंगाई भत्ता और डीए एरियर पर अपडेट, सैलरी में आएगा उछाल

orop

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 2023 केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों (Central Government employees) के लिए सौगातों भरा हो सकता है। नए साल में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक बार फिर इजाफा देखने को मिलेगा। इसका अनुमान हाल ही में अगस्त AICPI इंडेक्स के जारी आंकडे से लगाया गया है, जिसमें 0.3 अंक की वृद्धि देखी गई है, जिसके बाद आंकड़ा 130 से पार कर 130.2 पर पहुंच गया है। इसके तहत 2023 में 3 फीसदी फिर डीए बढ़ने की संभावना है। हालांकि अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-अधिकारियों के खुशखबरी, मिलेगा संशोधित वेतनमान का एरियर, बोनस का भी लाभ, किस्त जारी

दरअसल, केंद्र सरकार साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में केन्द्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ाती है। 2022 के लिए 2 बार डीए बढ़ाया जा चुका है, अब अगला डीए 2023 में बढ़ेगा। महंगाई भत्‍ते में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर न‍िर्भर करता है। हाल ही में लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से अगस्‍त तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर द‍िए गए हैं. इसके तहत जुलाई के मुकाबले अगस्‍त में इंडेक्स का आंकड़े में 0.3 अंक की तेजी आई है और जून 2022 के मुकाबले जुलाई में भी आंकड़ा 0.7 अंक बढ़ा था।

यह भी पढ़े..MP News: किसानों के लिए अच्छी खबर, सहकारिता विभाग ने जारी किए ये निर्देश, 6 जिलों को मिलेगा लाभ

आसान शब्दों में कहें तो अगस्त तक आंकड़े में कुल 1 फीसदी का उछाल आया है। जून में जहां AICPI इंडेक्स 129.2 पर था, वहीं जुलाई में आंकड़ा 129.9 पर पहुंचा, जबकि अगस्‍त में ये बढ़कर 130.2 के पार निकल गया है। अगर आने वाले महीनों में इंडेक्स 1 फीसदी और 131.4 अंक तक बढ़ता है तो महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है।वर्तमान में कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी है 3% वृद्धि के बाद यह 41फीसदी हो जाएगा। इसका लाभ 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा।इसकी घोषणा मार्च 2023 तक हो सकती है।  वही पीएफ और ग्रैच्युटी कंट्रीब्यूशन में भी इजाफा होगा।

नवंबर में 18 महीने एरियर पर फैसला?

38 फीसदी महंगाई भत्ते और बोनस की सौगात के बाद अब कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया एरियर पर भी जल्द फैसला आने की उम्मीद है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोदी सरकार दिवाली के बाद एरियर पर विचार कर सकती है।वही इस संबंध में यूनियन और कैबिनेट सेक्रेटरी की अगले महीने बैठक भी होने की संभावना है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 1 जुलाई 2020 से 1 जनवरी 2021 तक के महंगाई भत्ते का एरियर का भुगतान किया जा सकता है।सैलरी कैलकुलेशन की बात करें तो डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड (Salary Band) के अनुसार मिलेगा। कर्मचारियों के हाथ करीब 2 लाख तक की राशि आ सकती है।

लेवल के हिसाब से बनेगा एरियर

बीते दिनों नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने इस संबंध में कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा था और एरियर जारी करने की बात कही थी। वही आग्रह किया था कि अगर सरकार चाहे तो इसे तीन किश्तों में जारी कर सकती है। यह किश्त कब और कितने माह के अंतराल पर दी जाएगी, इस पर कर्मचारी संगठन, सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा की मानें तो लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में डीए एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाएगा।लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews