कर्मचारियों को जनवरी में मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में होगी 34840 की बढ़ोतरी, जानिए अपडेट

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission.केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों (central employees-pensioners) के लिए खुशखबरी है। नए साल 2022 में कर्मचारियों की सैलरी में 30,000 से ज्यादा का इजाफा हो सकता है। खबर है कि नए साल में केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (dearness allowance) और फिटमेंट फैक्टर बढ़ा सकती है, जिसके बाद वेतन में पूरे 34060 से 34840 रुपये का इजाफा होगा। इसका लाभ 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. नए अध्यादेश पर सियासत, कांग्रेस का आरोप- पंचायत चुनाव टालने का फिर कानूनी पेंच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2021 में 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता और राहत की सौगात देने के बाद अब एक बार फिर नए साल 2021 में मोदी सरकार डीए बढ़ा सकती है। माना जा रहा है कि अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो DA 3% वृद्धि निश्चित है और इसका भुगतान जनवरी 2022 में किया जा सकता है।  इसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34% तक हो सकता है। वर्तमान में AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता 32.81 फीसदी है और अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर की भी गणना हो जाती है तो इसमें 2 से 3 प्रतिशत तक की बढोतरी होगी।यानि 34 फीसद महंगाई भत्‍ते पर न्‍यूनतम सैलरी पर 8, 060 रुपए का इजाफा होगा  जबकि बेसिक सैलरी 56, 000 रुपए पर बढ़ोतरी पर 20,000 रुपए हो सकती है।

इसके अलावा अगर मोदी सरकार (Modi Government) फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ाती है तो बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये कर सकती है। संभावना है कि 3.68 फिटमेंट फैक्टर बढाया जा सकता है , इसके तहत अगर न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।इससे पहले आखरी बार फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) को 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था। ​वही अन्य भत्ते जुड़े तो यह लाभ और भी बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े.. MP News: लापरवाही पर 2 निलंबित, 3 कर्मचारियों को नोटिस, पंचायत सचिव पर जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आपका बेसिक पे 26000 रुपये हो जाता है और उस पर 31 फीसदी की दर से डीए मिलेगा। इस पर आपको करीब 8060 रुपये प्रति माह के हिसाब से डीए मिलेगा। इस हिसाब से आपके खाते में बेसिक न्यूनतम पे 34060 रुपये मिलेगी.अगर महंगाई भत्ता बढ़कर 31 से 34 फीसदी हो जाता है तो इस हिसाब से आपको 8840 रुपये डीए मिलेगा और आपकी न्यूनतम बेसिक पे 34840 रुपये होगी।ये कैलकुलेशन न्यूनतम बेसिक सैलरी पर किया गया है। अधिकतम सैलरी वालों को और लाभ हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews