कर्मचारियों को बुधवार को मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में आएगा 2.15 लाख तक उछाल, एरियर भी मिलेगा?

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मोदी सरकार बुधवार 30 मार्च 2022 को कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को मोदी सरकार कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक बार फिर 3% बढ़ा सकती है, जिसके बाद कुल महंगाई भत्ता 31% से बढ़कर 34% हो जाएगा।इससे सैलरी में 2 लाख तक का इजाफा होगा। इसका लाभ 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को होगा। वही 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर भी फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: प्रदेश का मौसम फिर बदला, 14 जिलों में लू का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार बुधवार 30 मार्च 2022 को इस वित्तीय वर्ष की अंतिम कैबिनेट बैठक करने जा रही है, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे संभावना जताई जा रही है कि श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा सीपीआई इंडेक्स (AICPI Index)के जारी आंकड़ों के बाद मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा कर सकती है।चुंकी हाल ही में AICPI Index के  आंकड़े जारी किए गए थे रेटिंग में 0.3 फीसद की कमी के साथ दिसंबर 2021 में का आंकड़ा 125.4 पहुंचा और सूचकांक का औसत 351.33 हुआ है, ऐसे में डीए में 3% की वृद्धि होना तय माना जा है।

दरअसल, हाल ही में राज्यसभा में राज्यसभा सांसद नारण भाई जे राठवा के सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Choudhary) ने एक लिखित उत्तर में कहा था कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) क्रमशः श्रम ब्यूरो, एम / द्वारा जारी औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICP-IW) के अनुसार मुद्रास्फीति की दर के आधार पर गणना की जाती है।पिछली दो तिमाहियों में मुद्रास्फीति की औसत दर लगभग 5% रही है।सरकार की महंगाई भत्‍ते में 3 फीसदी से ज्‍यादा बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है यानि सरकार 3% तक महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़े.. MPPEB: पुलिस भर्ती परीक्षा पर बड़ी अपडेट, पीईबी ने दिया ये जवाब, सरकार ने दिए जांच के आदेश

वही एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्‍यक्ष और ऑल इंडिया अकाउंट्स एंड ऑडिट कमेटी के जनरल सेक्रेटरी हरिशंकर तिवारी का भी कहना है कि महंगाई भत्‍ते में हर साल दो बार एक जनवरी में तो दूसरी जुलाई में बढोतरी की जाती है।पिछले साल 28% से 31% डीए किया गया था और अब जनवरी 2022 में DA बढ़ाने का ऐलान होना है, हालांकि अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। हालांकि हाल ही में सरकार की तरफ से 3% से ज्यादा महंगाई भत्ता ना बढ़ाने के संकेत दिए गए थे, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मार्च के अंत यानि नए वित्त वर्ष से पहले मोदी सरकार इसकी घोषणा कर सकती है।

सैलरी में होगा 2 लाख तक इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर कर्मचारियों का डीए 34% होता है तो 18,000 रुपये प्रति माह सैलरी वाले कर्मचारी को 6120 रुपये प्रति माह/ सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना डीए 20,484 रुपए होगा।  अब 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 73,440 रुपये होगा लेकिन सैलरी में सालाना इजाफा 6,480 रुपये होगा। वही जनवरी और फरवरी एरियर 38692 रुपये (DA Arrear) यानि 946-946 रुपए का अतिरिक्त भुगतान मार्च की सैलरी के साथ किया जा सकता है।56,900 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की बेसिक सैलरी 19346 रुपये/माह भत्ते के हिसाब से सैलरी में 232,152 रुपये का इजाफा होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews