16 साल की लड़की के साथ 8 लोगों ने की हैवानियत, पैसे ना मिलने पर वायरल किया वीडियो

16 साल की लड़की के साथ 8 लोगों ने की हैवानियत, पैसे ना मिलने पर वायरल किया वीडियो

अलवर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) से हैवानियत की कुछ तस्वीरें सामने आई है। यहां पर 8 दरिंदों ने 16 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह वहशी लड़की को लंबे समय से परेशान कर रहे थे और ब्लैकमेल कर उससे रुपए ऐंठ रहे थे। जब पीड़िता उन्हें पैसे नहीं दे पाई तो इन लोगों ने उसके वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो जब घर वालों तक पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ।

घटना सामने आने के बाद पीड़िता के भाई ने थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पीड़िता ने अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी है। युवती ने बताया है कि लगभग 9 महीने पहले 8 लड़कों ने उसे यह कहकर बुलाया कि उनके पास उसके कुछ अश्लील फोटो है। फोटो वापस करने के बहाने इन युवकों ने लड़की के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देने के साथ उससे गैंगरेप करते रहे।

Mus Read- Indore : 10 अक्टूबर से कॉलेजों में शुरू होगा युवा उत्सव, 22 विधाओं में करवाई जाएगी प्रतियोगिता, जानें डिटेल

इतना ही नहीं यह युवक लगातार फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से पैसे की मांग भी कर रहे थे। पहले उन्होंने 50 हजार मांगे जब युवती ने पैसे दे दिए तो उन्होंने ढाई लाख की मांग की। पीड़िता जब रुपए नहीं दे पाई तो आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। घर वालों ने जब वीडियो देखा तो उन्होंने पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक यह मामला 31 दिसंबर 2021 का है जब रफीक नाम के एक युवक ने युवती को फोन करके बुलाया था। युवती ने जब आने से मना किया तो युवक ने उसे धमकाया कि वह उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा। सहमी हुई युवती युवक के बताए गए स्थान पर चली गई। जहां इस युवक ने धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के भाई ने बताया है कि 3 और 6 जनवरी को भी युवती का दुष्कर्म किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews