बजट 2024 : करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, बढ़ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि, 6000 की जगह खाते में आएंगे इतने रुपए!

किसानों को आगामी बजट 2024 में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली वार्षिक सहायता राशि में वृद्धि की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण योजना के तहत दी जाने वाली रकम को 6000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये तक कर सकती हैं।
PM KISAN Yojana

PM KISAN 2024 : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में बड़ी सौगात मिल सकती है। खबर है कि जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट में केन्द्र की मोदी सरकार पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की राशि बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। हाल हीमें वित्त मंत्री ने कृषि विशेषज्ञों से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने किस्त में 2000 रुपये वृद्धि करने का आग्रह किया है, ऐसे में संभावना है कि बजट में व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण राशि 1500 से 2000 तक बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना 

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत किसानों को हर चार माह में 3 किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।
  • अबतक इस योजना की 17 किस्ते किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है । पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है,ऐसे में अनुमान है कि दिवाली के आसपास अगली किस्त भेजी जाएगी।

6000 से बढ़कर 8000 हो सकती है सम्मान निधि

पीएम किसान योजना में अभी किसानों को सालाना 6000 रुपए 3 किस्तों में हर 4 महीने में दिए जाते है। खबर है कि ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) को मजबूत करने के लिए बजट सत्र 2024-2025 के दौरान केन्द्र सरकार इस बार सम्मान निधि योजना की राशि में 1500 से 2000 तक वृद्धि कर सकती है यानि किसानों को 6 हजार की जगह 8000 हजार रुपए सालाना दिए जाने का फैसला हो सकता है।अगर ऐसा हुआ तो 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिलेगा। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

लाभार्थी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  • अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं ।
  • अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews