शिक्षक भर्ती पर अपडेट, वित्त विभाग से मांगी राय, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, पढ़े शिक्षा मंत्री का बयान

teacher NEWS

Rajathan Teacher Recruitment 2022.शिक्षक बनने का सपना देख रहने उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में 70 हजार सरकारी स्कूलों में 93 हज़ार पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती को राज्‍य सरकार ने स्थगित कर दिया है।  खबर है कि टीएसपी क्षेत्र में नॉन टीएसपी व बाहरी अभ्यर्थियों की भर्ती और इसमें आरक्षण का प्रावधान नहीं होने जैसे विवादों के बाद राज्य सरकार ने इसे स्थगित करने का निर्णय लिया है। ताजा अपडेट ये है कि अब वित्त विभाग से शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर राय मांगी जा रही है।

इस फैसले के बाद अब राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का बयान सामने आया है। उनका कहना है किटीएसपी क्षेत्र नॉन टीएसपी क्षेत्र के लोगों की भर्ती नहीं करने, राज्य से बाहर के लोगों को योजना में शामिल नहीं करने की मांग हो रही थी,ऐसे में वित्त विभाग से राय मांगी गई है, 4-5 दिनों में जवाब मिलने आने के बाद परीक्षण कर फैसला लेकर योजना की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी जाएगी।

वही शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल का कहना है कि अपरिहार्य कारणों से विद्या संबल योजना स्थगित करने के आदेश जारी किए गए हैं। भविष्य में सरकार के फैसले के अनुसार योजना को लागू किया जाएगा। बता दे कि विद्या संबल योजना में स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की भर्ती में आरक्षण का प्रोविजन ही नहीं रखा गया। एससी-एसटी संगठनों ने सीएम अशोक गहलोत और राज्यपाल तक शिकायत पहुंचाकर आपत्ति जताई। खबर है कि आरक्षण प्रावधान लागू नहीं करने पर मामला अब कोर्ट में जा सकता था।

मंडल ने जारी किया था आदेश

गौरतलब है कि दो दिन पहले स्थगन को लेकर माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर की तरफ आदेश जारी किया गया था, जिसमें बताया गया है कि विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी में शिक्षकों के रिक्त पद पर लगाए जाने की प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है। भर्ती के लिए 16 नवंबर को फाइनल मेरिट लिस्ट निकाली जानी थी। इसके लिए 17 अक्टूबर 2022 और 4 नवंबर 2022 को संशोधित आदेश जारी किए गए थे, जो की अब रद्द कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews