Gir के शेर और Statue of Unity एक साथ देखने का मौका, IRCTC का गुजरात टूर है बेस्ट ऑप्शन

Gir के शेर और Statue of Unity एक साथ देखने का मौका, IRCTC का गुजरात टूर है बेस्ट ऑप्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। खूबसूरती, संस्कृति, खानपान की खासियत वाले गुजरात की सैर का IRCTC ने टूर प्लान बनाया है। इस टूर प्लान में पर्यटक गिर के शेर देखेंगे साथ ही वे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति “स्टेचू ऑफ़ यूनिटी” भी देखेंगे।

IRCTC ने Vibrant Gujrat नाम से गुजरात की सैर का एक टूर प्लान बनाया है। 9 दिन और 8 रात का ये एयर टूर प्लान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एयरपोर्ट से शुरू होगा। फ्लाइट 20 दिसंबर को जाएगी।  यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें – सुमित्रा महाजन को बनाया जा रहा है राज्यपाल! खबरों पर ताई ने कही ये बात

इस टूर का किराया IRCTC ने 36,800/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया है जिसमें ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है यानि ब्रेकफास्ट और डिनर के लिए पर्यटकों को अलग से चार्ज नहीं देना होगा। इस टूर में IRCTC अहमदाबाद, केवड़िया, सासंगीर, सोमनाथ, द्वारका और राजकोट डेस्टिनेशन कवर करेगा।

ये भी पढ़ें – कर्नाटक में सीएम शिवराज ने बताये “डबल इंजन सरकार” के फायदे, कांग्रेस पर साधा निशाना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews