पतंजलि का दावा: बना ली कोरोना की दवा, 100 फीसद मिला रिजल्‍ट

पतंजलि का दावा: बना ली कोरोना की दवा, 100 फीसद मिला रिजल्‍ट

नई दिल्ली| कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी के प्रकोप से आज पूरी दुनिया जूझ रही है| वहीं अब तक कई देशों के वैज्ञानिक कोरोना को मिटाने वैक्सीन (Corona Vaccine) की खोज में दिन-रात जुटे हुए है। लेकिन इस बीच पतंजलि (Patanjali) ने कोरोना की दवा खोजने का दावा किया है। पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balakrishna) का दावा है कि उन्होंने कोरोना का इलाज तलाश लिया है। उनका कहना है कि कोरोना के आते ही हमने वैज्ञानिकों की एक टीम का गठन किया। पहले सिमुलेशन की गई और ऐसे कंपाउंड्स ढुंढे गए जो वायरस से लड़ सकें।

उन्होंने कहा है कि दवा का पहले चरण में ट्रायल पूरा हो चुका है जिसमें दवा का 100 फीसद रिजल्ट आया है। उन्‍होंने यह भी बताया कि सैकड़ों मरीज इस दवा को लेने से ठीक हुए हैं और अगले तीन से चार दिनों में इस बारे में डेटा के साथ पूरा विवरण दुनिया के सामने रखेंगे। ये दवा आयुर्वेदिक है, जिससे उन्होंने कई मरीजों को ठीक करने का दावा भी किया है।

बालकृष्ण का कहना है कि आयुर्वेद के जरिए कोरोना वायरस का इलाज संभव है। 80 फीसदी मरीज 5-6 दिन में ठीक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जगहों पर कई कोरोना पॉजिटिव मरीजों को यह दवा दी गई, जिसमें से 80 फीसदी लोग 5 से 6 दिन में ठीक हुए। इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने में कुछ लोगों को 10 से 12 दिन और ज्यादा से ज्यादा 14 दिन का वक्त लगा है। बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि अब इस दवा का क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल कर रही है। इसके नतीजे भी सकारात्मक रहे हैं। आने वाले तीन से चार दिनों में इसका पूरा विवरण सबूतों के साथ साझा किया जाएगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews