जब पार्टी को जरुरत थी तब आप कहाँ थे? राघव चड्ढा के वायरल वीडियो पर सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह, आतिशी का पलटवार

राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, यह पार्टी की नियमित प्रक्रिया है, उन्होंने यह भी कहा, जपार्टी की नीतियों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
Raghav Chadha Aam Aadmi Party

Raghav Chadha Aam Aadmi Party

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में बोलने पर पाबन्दी लगाने और उप नेता पद से हटाये जाने के एक दिन बाद आज शुक्रवार को अपनी चुप्पी तोड़ी और एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद सियासत में उबाल आ गया, तुरंत आप के बड़े नेता एक्शन में आ गए लगभग एक जैसे सवालों से राघव चड्ढा पर हमला कर दिया, संजय सिंह , सौरभ भारद्वाज, आतिशी जैसे बड़े नेताओं ने जो वीडियो पोस्ट किये उसे सुनकर लग रहा है जैसे एक जैसी स्क्रिप्ट तैयार कर दी गई और कहा जवाब दो…खैर हम बताते हैं आप नेताओं ने राघव के वीडियो पर क्या कहा …

आम आदमी पार्टी द्वारा राघव चड्ढा पर लिए गए एक्शन के बाद पार्टी की अंदरूनी सियासत में उबाल आ गया है, पार्टी के एक्शन से स्पष्ट है कि नेतृत्व राघव चड्ढा द्वारा उठाये जा रहे मुद्दों से खुश नहीं है, वो लगातार पार्टी लाइन से हटकर राज्यसभा में मुद्दे उठा रहे हैं जो पार्टी की सियासत को सूट नहीं करते, आम आदमी पार्टी को ये भी लग रहा है कि राघव अपनी ब्रांडिंग कर रहे है जो गैर जरूरी है, इसके बाद पार्टी ने कल राघव चड्ढा के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया उन्हें सिर्फ उप नेता पद से ही नहीं हटाया बल्कि राज्यसभा में उनके बोलने पर भी पाबन्दी लगा दी, आज राघव चड्ढा का एक वीडियो सामने आया जिसपर पार्टी के बड़े नेताओं ने पलटवार किया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा- हम केजरीवाल के सिपाही जो डर गया समझो मर गया 

सबसे पहले पूर्व मंत्री और राघव के खास दोस्त पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, उन्होंने राघव को भाई कहकर संबोधित किया और कहा हम सब अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, हमने उनसे एक ही बात सीखी थी जो डर गया समझो मर गया, हमको तो सरकार की आंख में आंख डालकर लोगों के मुद्दे उठाने थे लेकिन आप खामोश रहे, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा द्वारा एयरपोर्ट पर महंगे समोसों की बात उठाने को गैरजरूरी बताते हुए कहा कि और भी जरूरी मुद्दे हैं जो आपको उठाने चाहिए। सौरभ भारद्वाज ने कहा आप सदन में विपक्ष का साथ नहीं देते, किसी मुद्दे पर विपक्ष वाकआउट करता है लेकिन आप नहीं करते, आपने मोदी सरकार से कभी कोई सवाल नहीं पूछा सरकार को कभी कठघरे में खड़ा नहीं किया जबकि सरकार से सवाल करना विपक्ष का काम है ऐसे अपनी सॉफ्ट पीआर करने से कुछ नहीं होगा।

संजय सिंह ने कहा जनहित के मुद्दों पर चुप रहते हो, मोदी के खिलाफ कुछ नहीं बोलते 

आप के सीनियर नेता और राज्यसभा सदस्य सदन के नेता संजय सिंह ने भी राघव चड्ढा के वीडियो पर रिएक्शन दिया, उन्होंने कहा मैंने राघव का वीडियो देखा, हम लोग केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं, हमने उनके एक ही बात सीखी है निडरता, हिम्मत, साहस के साथ लड़ना और संघर्ष करना, लेकिन बड़े अफ़सोस के साथ कहना पड़ा रहा है कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव आता है तो राघव साइन करने से मना कर देते हैं, बंगाल में वोट के अधिकार छीन लिए ग आप चुप रहे,,  दिल्ली, पंजाब के मुद्दों पर आप चुप रहते हो, मोदी के खिलाफ कुछ नहीं बोलते, तमाम वो मुद्दे जो जनहित से जुड़े हैं, देश से जुड़े हैं, पार्टी से जुड़े हैं आप वो नहीं उठाते, आप खामोश रहते हैं इसका जवाब देश आपसे चाहता है।

आतिशी ने पूछा – क्या आप पीएम मोदी से, BJP से डरते हैं 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया उन्होंने भी लगभग वही बाते कहीं जो सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह ने कही, आतिशी ने पूछा राघव जी आप भाजपा से इतना डरते क्यों हैं? आप मोदी से इतना डरते क्यों हैं? आज हमारे देश के लोकतंत्र पर खतरा है संविधान पर खतरा है आज चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर चुनाव चुराए जा रहे हैं लेकिन आप उसपर सवाल नहीं उठाते, आतिशी ने कहा जब जब हम लोगों ने पुलिस के लाठी डंडे खाए जब आपकी जरुरत पार्टी को थी तब आप साथ नहीं थे लंदन में थे, मीडिया हमसे सवाल कर रही थी ..अब तो हमें भी शक हो रहा है.. हो सकता है आप मोदी से डरते हो, जेल जाने से डरते हो लेकिन हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही है हम किसी से नहीं डरते, आज आपको तय करना है कि आप संविधान के साथ हैं या पीएम मोदी के साथ हैं।

राघव चड्ढा का वायरल वीडियो 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews