500 साल बाद विराजेंगे रामलला, देशभर में छाई राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम, हर जगह उत्सव का माहौल

Ram Mandir Pran Pratishtha

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आज की जाने वाली है और इस उत्सव की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। सालों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है और पूरा देश राम भक्ति में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। अयोध्या तो प्रभु राम के स्वागत के लिए सज ही गई है लेकिन देश के अन्य स्थानों पर भी प्रभु राम के आगमन की धूम देखने को मिल रही है। लोगों ने अपने घरों को दीपावली जैसा सजा लिया है और धार्मिक स्थलों को लगातार पूजन अर्चन अर्चन जारी है।

दिल के राज्यों में सरकारी एवं निजी स्कूल कॉलेज की छुट्टियां है सरकारी दफ्तरों की भी छुट्टी रखी गई है। इसके अलावा प्रतिष्ठित संस्थान, सिनेमाघरों, रेस्टोरेंट, होटल, सामुदायिक भवन, पार्क और रिहायशी सोसाइटी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का हर कोई साक्षी बनना चाहता है और इसे लेकर कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा

500 सालों के लंबे इंतजार के बाद रामलला को अपना घर मिलने जा रहा है। वह शुभ घड़ी अब दूर नहीं है जब प्रभु राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी और फिर भक्तों को उनके दर्शन हो सकेंगे। देशभर से नामी हस्तियों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। 22 जनवरी यानी आज होने वाली भाव प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के द्वारा भक्तों के लिए खुल जाएंगे। 23 जनवरी से आमजन प्रभु के दर्शन कर सकेंगे।

राम रूप में सजेंगे बांकेबिहारी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव ना सिर्फ अयोध्या बल्कि देशभर में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर मथुरा में ठाकुर जी राम बनकर भक्तों को दर्शन देंगे तो राधा कृष्ण सियाराम अवतार में नजर आने वाले हैं। बांके बिहारी प्रभु श्री राम के भेष में सिर पर स्वर्ण मुकुट धारण किए हुए दिखाई देंगे और उनके हाथों में चांदी का धनुष भी होगा। कृष्ण जन्मभूमि के हर मंदिर में आज श्रीकृष्ण, श्रीराम के अवतार में नजर आने वाले हैं।

सज गई बुंदेलखंड की अयोध्या

बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध ओरछा नगरी भी राम आगमन के लिए सज धज कर तैयार है। यहां पर रामराजा सरकार का बहुत ही प्रसिद्ध और भव्य मंदिर है जहां पर विशेष पूजन अर्चन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका हिस्सा बनेंगे। यहां की बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीपक भी प्रज्वलित किए जाने वाले हैं।

देशभर में छाया उत्सव

हर राज्य के हर शहर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम देखने को मिल रही है। हर जगह जहां सीधा प्रसारण दिखाएं जाने की व्यवस्था की गई है तो प्रतिष्ठानों, मंदिरों और घरों को दीपों से प्रज्वलित भी किया जाएगा। कहीं पर सुंदरकांड का पाठ रखा गया है तो कहीं राम कथा का आयोजन हो रहा है। मध्य प्रदेश, पंजाब हो या छत्तीसगढ़ हर जगह एलईडी और एलसीडी स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की गई है और लड्डुओं का वितरण करने के साथ जगह-जगह भंडारे रखे गए हैं। राजस्थान में जहां इस शुभ अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी तो उत्तराखंड में 31000 दीपक प्रज्वलित किए जाने वाले हैं। बिहार में सभी मंदिरों और घरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा तो झारखंड भी राम की भक्ति में डूबा नजर आने वाला है। बंगाल में 500 लीटर तेल का दीपक जलाकर रामलला के आगमन की खुशी मनाई जाएगी। हर जगह इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews